Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Abhishek Kumar को छोड़ खानजादी ने इस 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट के साथ मनाई होली, नाम सुन लग जाएगा झटका

बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार ने शो के दौरान कुछ दोस्त बनाए। हालांकि एक्टर ज्यादातर लड़ते हुए नजर आते थे। फिर भी कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी दोस्ती हुई। इनमें खानजादी का नाम भी शामिल है। बिग बॉस 17 के घर में खानजादी के जाने के बाद अभिषेक कुमार अक्सर उन्हें याद करते हुए भी नजर आते थे।  

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 27 Mar 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
अभिषेक कुमार को छोड़ खानजादी ने किसके साथ मनाई होली, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के धमाकेदार होली मनाई। अंकिता लोखंडे ने ग्रैंड होली पार्टी रखी। जहां बिग बॉस 17 के कई खिलाड़ी पहुंचे और जमकर होली खेली। वहीं, कुछ ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, लेकिन सभी ने फैंस के लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट के सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा ध्यान फिरोजा खान यानी खानजादी की होली ने खींचा। रैपर अभिषेक कुमार को छोड़ बिग बॉस 17 के एक अन्य कंटेस्टेंट के साथ होली खेलते हुए नजर आईं, जिनका नाम सुन शो के फैंस को झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

अभिषेक और खानजादी की बॉन्डिंग

बिग बॉस 17 के घर में खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच गहरी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। हालांकि, बीच में दोनों के बीच अनबन भी हो गई थी, लेकिन खानजादी के जाने के बाद अभिषेक कुमार उन्हें याद करते हुए नजर आए थे। फिनाले वीक के दौरान एक्टर ने कई बार खानजादी का जिक्र भी किया था और शो से बाहर जाने के बाद उनसे मिलने की बात कही थी।

किसके साथ खानजादी ने मनाई होली ?

होली पर बिग बॉस 17 के लगभग सभी कंटेस्टेंट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें खानजादी का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, खानजादी ने होली बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल के साथ मनाई। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनिया और खानजादी बड़ी नजाकत से एक- दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana: 'रावण' की पत्नी 'मंदोदरी' बनेगी टीवी की ये बड़ी एक्ट्रेस, 'रामायण' में यश संग जमेगी जोड़ी ?

खानजादी और अभिषेक का रियूनियन

बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार लगभग सभी कंटेस्टेंट्स से मिलते हुए नजर आए थे, लेकिन खानजादी के साथ उनका रियूनियन नहीं हो पा रहा था। वहीं, महीनों बाद हाल ही में एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई थी, जहां से अभिषेक कुमार और खानजादी का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद फैंस को लगा कि शायद फिर से इनकी दोस्ती हो गई है, लेकिन होली पर दोनों की कोई फोटो सामने नहीं आई। 

View this post on Instagram

A post shared by Soniya Bansal (@soniyaofficial123)