Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17 में आए के-पॉप सिंगर Aoora ने Salman Khan को सिखाई ये कोरियन चीजें, घरवालों का बदला मिजाज

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में पहली बार कोई कोरियन स्टार आया है। शो में के-पॉप सिंगर औरा की एंट्री हुई है। सलमान खान ने औरा का शानदार स्वागत किया। औरा ने सलमान को कोरियन चीजें सिखाईं। वीकेंड का वार में एक कंटेस्टेंट का भी एविक्शन हुआ। जानें वीकेंड का वार में क्या-क्या हुआ।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 17 में आए कोरियन सिंगर औरा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की जमकर क्लास लगाई। बिग बॉस छोड़ने की जिद्द पकड़े खानजादी को भी सलमान ने आइना दिखाया। फटकार लगाने के बाद वह रोने लगीं। भाईजान ने कहा कि अगर वह जाना चाहती हैं तो वह उनके लिए दरवाजा खोल देंगे, लेकिन उन्हें 2 करोड़ देने होंगे।

बिग बॉस 17 में हुई औरा की एंट्री

'बिग बॉस 17' के घर में के-पॉप सिंगर औरा की एंट्री हुई। सलमान खान ने औरा का स्वागत किया। औरा ने अपने मजेदार अंदाज से सलमान के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। उन्होंने सलमान को कई कोरियन स्टाइल हार्ट बनाना सिखाया। साथ ही कोरियन भाषा में आई लव यू बोलना सिखाया। इसके बदले में सलमान ने उन्हें हिंदी में कुछ टर्म्स सिखाए। 

यह भी पढ़ें- Who Is Aoora: एक गाने ने बदल दी किस्मत, भारत में रातोंरात बने स्टार, जानें कौन हैं BB 17 के के-पॉप सिंगर औरा

दलेर मेहंदी ने औरा को दी गुड विशेज

औरा ने बताया कि वह कोरियन सिंगर हैं और अभी भारत व कोरिया दोनों जगह रहते हैं। उन्हें भारत पसंद है और वह यहीं रहना चाहते हैं। इसके बाद औरा के लिए सिंगर दलेर मेहंदी ने गुड विशेज के लिए वीडियो मैसेज भेजा। साथ ही उनके कई कोरियन फ्रेंड्स ने भी विश किया। इसे देख औरा इमोशनल हो गए। 

औरा के आने से बदला बिग बॉस का मिजाज

औरा के शो में आते ही बिग बॉस के घर का माहौल खुशनुमा हो गए। हर कोई औरा के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखा। इंट्रोडक्शन के बाद सभी ने औरा को घेर लिया और उनके बारे में जानने लगे। औरा ने हिंदी में कई गाने भी गाए, जिसके बाद पूरा घर उनके गाने पर थिरक उठा। 

सना रईस खान की हुई छुट्टी

कम वोट के चलते वकील सना रईस खान बिग बॉस से एविक्ट हो गईं। पिछले हफ्ते शो में नील भट्ट, मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल, विक्की जैन, खानजादी, अभिषेक कुमार, सना रईस खान, अरुण माशेट्टी नॉमिनेट हो गए थे। सबसे कम वोट सना को मिले, जिसके बाद उन्हें शो से विदा लेना पड़ा। सभी ने उन्हें अच्छा प्लेयर बताया। सना के जाने के बाद विक्की और अरुण के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: करण जौहर की बेइज्जती को लेकर घरवालों पर भड़के Salman Khan, बोले-'धर्मा प्रोडक्शन के दरवाजे बंद'