Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में होगी तब्बू की एंट्री, शो में सलमान खान संग मिलकर मचाएंगी धमाल

Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों काफी मजेदार हो गया है। बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। अब हाल ही में इसका नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें आज वीकेंड का वार वाले एपिसोड में तब्बू भी घर में आने वाली हैं। ऐसे में यह वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sun, 07 Jan 2024 04:46 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस के घर में हुई तब्बू की एंट्री (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 अपने फाइनल के करीब आता जा रहा है। ऐसे में शो और भी मजेदार हो रहा है। हर बीतते दिन के साथ इसमें रोजाना नया ड्रामा, ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। बीती रात वीकेंड का वॉर एपिसोड में शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। अब आज रात आने वाला इस शो का एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाला है।

इस बार बिग बॉस के घर में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस तब्बू भी आने वाली हैं। ऐसे में इसका मजा दोगुना होने वाला है। तब्बू के आने से शो पर एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा। हाल ही में, शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, इसमें तब्बू कंटेस्टेंट के लिए बहुत सारी चीजें लेकर घर में एंट्री करने वाली हैं। हालांकि, घर वालों को ये चीजें पाने के लिए काफी मेहनत भी करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: टॉप 5 में अभिषेक कुमार की हुई एंट्री, ये कंटेस्टेंट जीतेगा सलमान खान के शो की ट्रॉफी?

घर में हुई तब्बू की एंट्री

कलर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तब्बू बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस को देखने के बाद कंटेस्टेंट भी काफी खुश हो जाते हैं। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी घर वालों ने मिलकर तब्बू का जोरदार स्वागत किया।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद तब्बू कंटेस्टेंट से कहती हैं कि नया साल है, तो मैं आप लोगों को बाहर तो नहीं लेकर जा सकती, लेकिन आपके लिए मैं अपने साथ कुछ लेकर आई हूं। इसके बाद उन्होंने दिखाया कि वो अपने साथ गोलगप्पे, आइसक्रीम, चाट-पपड़ी और खूब सारा खाना लेकर आई हैं।

कंटेस्टेंट ने किया तब्बू को एंटरटेन

इसके बाद तब्बू ने घर वालों को बताया कि ये उन्हें ऐसे ही नहीं मिलेगा, बल्कि एक्ट्रेस को एंटरटेन करके जीतना होगा। फिर तब्बू, ईशा और समर्थ को विक्की और अंकिता की मिमिक्री करने के लिए कहती हैं। इसके बाद तब्बू दोनों से आयशा का मॉर्निंग वाला डांस करने को कहती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'कोई कितना गिर सकता है...', बिग बॉस के इस मजबूत कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं Falaq Naaz