Move to Jagran APP

Bigg Boss 17: बिग बॉस विनर Munawar Faruqui ने क्रिकेटर Shubman Gill संग दिए पोज, फोटो हुई वायरल

Bigg Boss 17 सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हुए काफी दिन हो गए हैं। इसके कंटेस्टेंट अभी भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब हाल ही में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ पोज देते हुए तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sat, 10 Feb 2024 03:16 PM (IST)
Hero Image
मुनव्वर ने दिए शुभमन के साथ पोज (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 17 को खत्म हुए काफी समय हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी बाहर आने के बाद पार्टी करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को मुंबई में बिग बॉस के घर से बाहर आए सदस्य एक ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में कई सदस्य का रीयूनियन देखने को मिला।

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके मुनव्वर फारुकी ने भी इस पार्टी में ग्रैंड एंट्री करके सारी लाइमलाइट चुरा ली। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस विनर Munawar Faruqui की जिंदगी में आई नई हसीना? वैलेंटाइन वीक पर तस्वीर शेयर कर जाहिर किया प्यार

मुनव्वर ने दिए शुभमन के साथ पोज

मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ फ्रेम साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ मुनव्वर जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शुभमन भी ब्लैक प्रिंटेड शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।

मुनव्वर की लाइफ में आई नई लड़की?

इससे पहले मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में कॉमेडियन एक लड़की का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके बगल में बैठी हुई है। पोस्ट में मुनव्वर की ये मिस्ट्री गर्ल पिंक कलर की सलवार-कमीज में दिखाई दे रही हैं।

बिग बॉस 17 की ग्रैंड पार्टी

बिग बॉस 17 की ग्रैंड रीयूनियन सक्सेस पार्टी में मुनव्वर ने केक काटा और सबने मिलकर बिग बॉस के थीम सॉन्ग पर जमकर डांस भी किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी देखने को मिले। एक वीडियो में अंकित लोखंडे, मनारा चोपड़ा और विक्की जैन साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार और ओरा समेत कई लोग इस पार्टी का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें: Mannara Chopra संग अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने किया जमकर किया डांस , भड़के फैंस बोले- 'सब फेक है'