Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss Winners List: 18 साल के इतिहास में कौन बना विजेता, किसका टूटा सपना? चेक करें फुल लिस्ट

सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) जल्द ही शुरू होने जा रहा है। आने वाले अक्टूबर में नए सीजन का आगाज होना है। लेकिन इससे पहले हम आपको बिग बॉस के इतिहास के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं कि पहले सीजन से लेकर सीजन 17 तक कौन इस शो का विनर बना है और कौन रनर अप रहा।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Tue, 24 Sep 2024 01:18 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस विनर्स फुल लिस्ट (Photo Credit-Jagran)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का शंखनाद हो गया है। कलर्स चैनल की तरफ से बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान ने नए सीजन की डेट को रिवील किया है। इसके साथ ही अब ये कंट्रोवर्सियल शो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। 

ऐसे में हम आपको बिग बॉस के इतिहास से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसमें आपको ये जानकारी मिलेगी कि छोटे पर्दे पर सीजन वन से लेकर सीजन 17 (Bigg Boss Winners List) तक कौन विजेता बना है और किसको बतौर रनर अप रहकर सतुंष्ट करना पड़ा है। 

बिग बॉस विजेता और उपविजेता लिस्ट

साल 2006 में टीवी पर बिग बॉस शो की शुरुआत हुई थी। इस हिसाब से ये शो 18 साल का लंब सफर तय कर चुका है। छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो के आधार पर बिग बॉस फैंस का काफी पसंदीदा माना जाता है। आइए एक नजर बिग बॉस विजेता और उपविजेता की लिस्ट पर डालते हैं।

ये भी पढ़ें- प्रीमियर से पहले Bigg Boss 18 से कटा TV की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का पत्ता, सलमान के शो में जाने से किया इनकार?

 सीजन   साल       विनर     रनर अप
  1   2006     राहुल रॉय      कारोल
  2   2008    आशुतोष कौशिक     राजा चौधरी
  3   2009     विंदू धारा सिंह     प्रवेश राणा
  4   2010      श्वेता तिवारी    दिलीप सिंह राणा
  5   2011     जूही परमार    महक चहल
  6   2012     उर्वशी ढोलकिया    इमाम सिद्दीकी
  7   2013      गौहर खान    तनीषा मुखर्जी
  8    2014      गौतम गुलाटी    करिश्मा तन्ना
  9   2015      प्रिंस नरुला   ऋषभ सिन्हा
 10   2016      मनवीर गुर्जर    बानी जे
 11   2017      शिल्पा शिंदे    हिना खान
 12   2018     दीपिका कक्कड़    एस श्रीसंत
 13   2019     सिद्धार्थ शुक्ला    आसिम रिजाय
 14   2020     रुबीना दिलैक      राहुल वैद्य
 15   2021     तेजस्वी प्रकाश    प्रतीक सहजपाल
 16   2022     एमसी स्टेन     शिव ठाकरे
 17   2023     मुनव्वर फारूकी    अभिषेक कुमार
 18   2024         N/A        N/A

कब से शुरू हो रहा है बिग बॉस 18

अगस्त के महीने में बिग बॉस ओटीटी 3 का समापन हुआ था। जिसको सलमान खान ने होस्ट नहीं किया था। लेकिन अब छोटे पर्दे पर बिग बॉस के जरिए सलमान की वापसी तय है। बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान दिखाई दिए हैं और शो के नए सीजन की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है।

ये भी पढ़ें- इस बार बदलने वाला है खेल, Bigg Boss 18 के नए प्रोमो ने बढ़ाई धड़कनें, जानें कब और कहां देख सकते हैं शो