Move to Jagran APP

Bigg Boss 18: 'किंग ऑफ द वीक' बनने के बाद भी पिछड़े Rajat Dalal, दूसरे हफ्ते रैंकिंग में टॉप पर ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 Top Ranking Contestants सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 के दो हफ्तों का सफर पूरा हो गया है। सेकंड वीक में कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) को किंग ऑफ द वीक चुना गया है। लेकिन दूसरे सप्ताह में टॉप कंटेस्टेंट्स रैंकिंग में रजत काफी पीछे रह गए हैं। आइए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Tue, 22 Oct 2024 09:36 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट्स रैकिंग लिस्ट (Photo Credit-X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान  (Salman Khan) के इस शो में दूसरे सप्ताह में किंग ऑफ द वीक कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) बनें हैं। बिग बॉस के घर में अब तक उनका खेल काफी शानदार रहा है। लेकिन सेकंड वीक टॉप रैंकिंग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रजत को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। 

ताजा रैंकिंग के आधार पर रजत दलाल काफी पीछे रह गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिग बॉस सीजन 18 की वीकली टॉप कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में उनका नाम इस पोजिशन पर है। 

सामने आई दूसरे हफ्ते की टॉप कंटेस्टेंट्स रैंकिंग

हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 ने अपना दूसरा सप्ताह पूरा किया है। अब तक बिग बॉस के घर दो कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है। जिनमें गुरु रत्न सदावर्ते और हेमा शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि, पहले वीक में गधराज भी घर से बेघर हो गए थे। अब सेकंड वीक के आधार पर बिग बॉस सीजन 18 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग लिस्ट सामने आ गई है, जिसे बिग बॉस ताजा खबरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन? नॉमिनेशन के घेरे में आए ये 5 कंटेस्टेंट्स

फोटो क्रेडिट- बिग बॉस ताजा खबरी

इस लिस्ट के हिसाब से दूसरे हफ्ते में विवियन डीसेना सबसे अधिक लोकप्रिय कंटेस्टेंट बने हैं। इसके बाद करण वीर मेहरा, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा हैं। इससे पहले फर्स्ट वीक में भी रजत दलाल इस सूची में 5वें स्थान पर मौजूद थे। 

फोटो क्रेडिट- जियो सिनेमा/X

हालांकि, किंग ऑफ द वीक होने के नाते रजत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जबकि बिग बॉस 18 के घर में फिलहाल विवियन डीसेना और चाहत पांडे के साथ उनका हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। 

  1. विवियन डीसेना

  2. करण वीर मेहरा

  3. श्रुतिका अर्जुन

  4. चाहत पांडे 

  5. रजत दलाल

  6. अविनाश मिश्रा

वीकेंड का वार में आएंगे कई मेहमान

बिग बॉस 18 के अगले वीकेंड का वार में कई मेहमान नजर आने वाले हैं। खबरों के आधार पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का प्रमोशन करने के लिए यहां आएंगे। इसके अलावा सलमान के छोटे भाई अरबाज खान और अरशद खान भी मूवी बंदा सिंह के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचेगे। बता दें कि ये वीकेंड का दिवाली स्पेशल का होने वाला है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 से बाहर आने के बाद Hema Sharma ने इस कंटेस्टेंट पर फोड़ा एविक्शन का ठीकरा! कहा- 'मैं विनर हूं'