Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 18: कौन हैं 'बिग बॉस' में आईं Chaahat Pandey? जेल से राजनीति तक, विवादों से है गहरा नाता

Bigg Boss 18 का आगाज हो गया है। सलमान खान के शो में पहली कंटेस्टेंट बनकर चाहत पांडे (Chaahat Pandey) ने एंट्री ली है। शो में आते ही वह अपनी खूबसूरती के लिए छा गई हैं लेकिन शायद ही आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पता होगा। उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। जानिए एक्ट्रेस के बारे में।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 06 Oct 2024 10:04 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 18 के घर में हुई टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूनीक थीम और नए घर में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो गया है और एक-एक करके सभी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री भी ले ली है। सलमान खान के शो में सबसे पहली कंटेस्टेंट बनकर आने वाली एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chaahat Pandey) हैं।

दमोह की रहने वाली 25 साल की चाहत पांडे को टीवी सीरियल राधाकृष्ण, हमारी बहू सिल्क और दुर्गा- माता की छाया जैसे टीवी सीरियल्स से पॉपुलैरिटी मिली है। चाहत का नाम काफी समय से बिग बॉस 18 में आने को लेकर चर्चा में था। अब वह शो में आने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

सिंपल जिंदगी जीती हैं चाहत पांडे

चाहत पांडे ने प्रेम रतन धन पायो गाने पर डांस करते हुए बिग बॉस 18 के घर में एंट्री ली और खुलासा किया कि वह अभिनय की दुनिया में अपनी मां का सपना पूरा करने आई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिंपल लाइफ जीने में यकीन रखती हैं, इसीलिए उन्होंने अभी तक कार नहीं खरीदी है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 400 जोड़ी कपड़े लेकर 'बिग बॉस' के घर में आईं ये हसीना, बनने वाली थीं 'रामायण' की सीता

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नागिन बनेंगी चाहत पांडे?

सलमान खान ने चाहत पांडे के लंबे बाल देखकर मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या वह नागिन (Naagin) शो करेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नागिन करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। तब अभिनेता ने उनके बाल देखकर यकीन से कहा कि वह जरूर नागिन करेंगी।

Chaahat Pandey

खा चुकी हैं जेल की हवा

एक्टिंग की पढ़ाई कर चुकीं चाहत पांडे ने यूं तो एक्टिंग करियर में नाम कमाया है, लेकिन उनका नाम विवादों के चलते ज्यादा सुर्खियां में रहा है। साल 2020 में एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मामा के घर में उत्पात मचाने और उन्हें हैरेस करने के आरोप में गिरफ्तार हो गई थीं। उन्हें जेल भी भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में वह छूट गई थीं।

Bigg Boss 18 Chahat Pandey

राजनीति में भी रखा कदम

सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही नहीं बल्कि चाहत पांडे ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। साल 2023 में चाहत पांडे ने मध्य प्रदेश से आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाई थीं। अब देखते हैं कि बिग बॉस में उनका सफर कैसा होता है।

यह भी पढ़ें- ग्रैंड प्रीमियर से चंद घंटे पहले ही Bigg Boss 18 से इस कंटेस्टेंट ने किया तौबा, एक दिन में ही लगा दूसरा झटका