Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Urvashi Dholakia ने 43 वर्ष की उम्र में बिकिनी पहन कराया हॉट फोटोशूट, ट्रोल ने कहा- बुड्ढी घोड़ी...

Urvashi Dholakia Bikini Pics टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह काफी हॉट पोज देती नजर आ रही है। उन्होंने स्विमिंग पूल में खड़े होकर बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराया है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 03 Nov 2022 05:59 PM (IST)
Hero Image
Urvashi Dholakia Bikini Pics: उर्वशी ढोलकिया की फोटोज फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Dholakia Bikini Pics: उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्हें 2 पीस बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में खड़े होकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। उर्वशी इसमें काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने 5 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। उन्होंने ग्रीन कलर की बिकिनी पहन रखी है। वहीं उन्होंने एक स्टाइलिश गॉगल भी लगा रखा है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

उर्वशी ढोलकिया ने हॉट तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है

उर्वशी ढोलकिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है। वह कहती है कि लोगों ने महिलाओं को जज किया है कि वह कैसी लग रही है, उन्होंने क्या पहना है, वह कैसे चलती है। अब उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।' वह आगे कहती है, 'महिला के शरीर में हर बीतते दिन के साथ बदलाव होते है। हमें हारे शेप और साइज पर जज नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं से ही जीवन प्रारंभ होता है और मुझे इसका गर्व है।'

यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar Teaser: हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर हुआ जारी, फैंस के रिएक्शन हुए वायरल

उर्वशी ढोलकिया की फोटोज पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है

उर्वशी ढोलकिया की फोटोज पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उनकी सराहना भी की है। कई लोगों ने शानदार, ब्यूटीफुल, हॉट और नाइस जैसे कमेंट्स किए है। वहीं कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'बुड्ढी घोड़ी, लाल लगाम।' एक ने लिखा है, 'ओल्ड इज गोल्ड।'

यह भी पढ़ें: 2020 Dehli: दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म दिल्ली रायट्स की शूटिंग शुरू, पढ़ें पूरी खबर

उर्वशी ढोलकिया की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है

उर्वशी ढोलकिया की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं इस पर 36 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं इस पर 700 से ज्यादा कमेंट्स किए है। वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है।