Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मिस इंडिया बनने से चूकीं, टीवी शो से कमाया नाम, जानें बिग बॉस ओटीटी 3 विनर Sana Makbul के बारे में सब कुछ

जियो सिनेमा पर आने वाले बिग बॉस ओटीटी 3 की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब रही। इस शो में कई झगड़े देखने को मिले। खासकर सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच जिन्होंने ग्रैंड फिनाले में भी एक दूसरे को टक्कर दी। सना अब बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीत चुकी हैं। इस कड़ी में हम एक नजर डालेंगे ग्लैमर वर्ल्ड में उनकी अब तक की जर्नी पर।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 03 Aug 2024 12:39 PM (IST)
Hero Image
'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट सना मकबूल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अपना विनर मिल चुका है। सना मकबूल (Sana Makbul) ने इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ वह 25 लाख की प्राइज मनी भी जीती हैं। 

शो में सना एक ऐसी कंटेस्टेंट रहीं, जिन्हें शो में अलग-अलग नाम मिले हैं। कभी नागिन, तो कभी सांप...शो में उन्हें कई नाम मिले। अब जब सभी मुश्किलों को पार करते हुए वह इस बार की विनर बनी हैं, तो हम आपको सना की ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले और बाद की लाइफ के बारे में बताएंगे।

मुंबई की जन्मीं हैं सना

13 जून, 1993 को बॉम्बे में जन्मीं सना मकबूल (Sana Makbul) ने स्कूली शिक्षा मुंबई पब्लिक स्कूल से पूरी की। मुंबई के ही आरडी नेशनल कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सना की मां मलयाली हैं, जबकि पिता मुंबई से हैं।

टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं सना मकबूल

सना मकबूल घर में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए टफ कॉम्पटीशन मानी गईं। शो में आए मुनव्वर फारुकी ने भी ये माना था कि सना में दम है। ट्रॉफी के बेहद करीब रहीं सना मकबूल टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। लेकिन उनकी पहचान इसके भी आगे है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से कट गया दो मजबूत कंटेस्टेंट्स का पत्ता, कन्फर्म हुए नाम, फैंस को लगा तगड़ा झटका

सना ने एक कॉम्पटीशन से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2009 में एमटीवी स्कूटी टीन डीवा से ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। एक सक्सेसफुल मॉडल होने से ज्यादा सना सक्सेसफुल एक्ट्रेस रही हैं।

फेमिना मिस इंडिया की रही हैं पार्टिसिपेंट

'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी जीत चुकीं सना मकबूल कभी फेमिना मिस इंडिया 2012 की भी पार्टिसिपेंट रह चुकी हैं। ये मिस इंडिया कॉम्पटीशन का वह सीजन हैं, जिसकी विनर वान्य मिश्रा थीं। सना ये कॉम्पटीशन तो नहीं जीत पाईं, लेकिन अपनी स्माइल से जजेस का दिल जरूर जीत लिया। उन्होंने फेमिना मिस ब्यूटिफुल स्माइल का खिताब जीता था।

टीवी शो से कमाया नाम

सना ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इडियट बॉक्स से छोटे पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस बैनर से उनका शो 'ईशान: सपनों को आवाज दे' किया। उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के 'कितनी मोहब्बत है' में भी काम किया है। सना को सही मायनों में पहचान 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से मिली, जिसमें उन्होंने लावण्या कश्यप का किया था। वह 'विष', 'आदत से मजबूर' जैसे शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा सना 'खतरों के खिलाड़ी 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह इस सीजन की टॉप 7 फाइनलिस्ट में से एक थीं।

साउथ की फिल्मों में रही हैं हीरोइन

सना तमिल और तेलुगू फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में Dikkulu Choodaku Ramayya से तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'रंगून', 'मामा ओ चंदामामा' जैसी कुछ अन्य फिल्मों में भी काम किया। वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों में तमिल की मूवी 'कढ़ल कंडीशन अप्लाई' है।

बीमारी के कारण हुई थी परेशानी

सना मकबूल ने 2023 में खुलासा किया था कि उन्हें हेपेटाइटिस हो गया था। इस वजह से उन्हें काम से हाथ धोना पड़ा था।

संगीत की दुनिया में भी बनाई पहचान

सना मकबूल ने अपने टैलेंट को संगीत की दुनिया में भी निखारा है। उन्होंने 2019 में गायक गजेंद्र वर्मा के साथ 'खेलेगी क्या' में काम किया। उसके बाद देव नेगी के साथ 'साइको' में भी नजर आईं। 2022 में 'एक तू ही तो है' एल्बम रिलीज हुआ था। सना ने इसमें अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के साथ रोमांस किया था।

इस हादसे के बाद करानी पड़ी प्लास्टिक सर्जरी

सना मकबूल खूबसूरत स्माइल के अलावा खूबसूरत चेहरे के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन एक्ट्रेस को एक बार अपनी ब्यूटी से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ा। 2022 में एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि होंठ पर कुत्ते के काटने के कारण उनकी स्किन फट गई थी। इस कारण उन्हें चेहरे की सर्जरी करानी पड़ी। 

इन कंटेस्टेंट्स के साथ रहा कॉम्पटीशन

'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल का कॉम्पटीशन रणवीर शौरी, नेजी, कृतिका मलिक और साई केतन राव के साथ रहा। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिल्मों से पहले टीवी का मशहूर चेहरा थे Ranvir Shorey, होस्ट किये रियलिटी शोज