Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss OTT 3: फिल्मों से पहले टीवी का मशहूर चेहरा थे Ranvir Shorey, होस्ट किये रियलिटी शोज

बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इस सीजन के सबसे दिलचस्प कंटेस्टेंट में से एक नाम रणवीर शौरी(Ranveer Shaurya) का है। 55 साल के एक्टर ने अपने सरल व्यवहार से दर्शकों का ही नहीं बल्कि अंदर मौजूद कंटेस्टेंट का दिल भी जीता है और हर किसी को उनमें एक विनर क्वालिटी दिखती है। हालांकि ये रणवीर का पहला रियलिटी शो नहीं है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 31 Jul 2024 02:10 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनलिस्ट रणवीर शौरी का करियर/ फोटो- Jagran Graphics

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। शुरुआत से ही उनका गेम काफी सिंपल है। दिल की बात जुबां पर लाने और लवकेश से लेकर सना मकबूल तक को हड़काने में भी वह पूरे सीजन पीछे नहीं रहे।

रणवीर शौरी का सादगी भरा व्यक्तित्व लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, यही वजह है कि वह टॉप फाइव फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। सना मकबूल से लेकर अरमान मलिक तक कंटेस्टेंट तक रणवीर शौरी को विनर भी मान चुके हैं।

वह विनर बनेंगे या नहीं, ये तो शुक्रवार को पता चलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रणवीर शौरी का पहला टेलीविजन रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले ही टीवी पर उनका काफी रुतबा रहा है। चलिए रणवीर शौरी के करियर के बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।

रणवीर शौरी के पिता थे प्रोड्यूसर

रणवीर शौरी को आज भले ही नए-नए प्रोजेक्ट्स मिलने में दिक्कत हो रही हो, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी एंट्री बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं रही है। उनका जन्म 18 अगस्त 1972 को जालंधर, पंजाब में कृष्ण देव शौरी के घर हुआ था। उनके पिता पेशे से एक निर्माता और अभिनेता थे, जिन्होंने जिंदा दिल, बे रहम, महायुद्ध जैसी फिल्में बनाई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से कट गया दो मजबूत कंटेस्टेंट्स का पत्ता, कन्फर्म हुए नाम, फैंस को लगा तगड़ा झटका

रणवीर शौरी के भाई लोकेश ने भी अभिनय में अपना हाथ आजमाया था, लेकिन वह अपने भाई की तरह सफल नहीं हुए। रणवीर शौरी एक्टर रजत कपूर और विनय पाठक के काफी करीब दोस्त हैं।

कोंकणा सेन शर्मा से शादी के पहले किया था इन्हें डेट

रणवीर शौरी कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं आए। बिग बॉस ओटीटी 3 में एक बार अरमान मलिक से बातचीत करते हुए उन्होंने साल 2000 में हुए अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल का जिक्र किया था। उन्होंने बातों ही बातों में अपनी लव लाइफ का जिक्र किया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये अफवाहें तेज हो गयी कि रणवीर एक्ट्रेस पूजा भट्ट को डेट कर चुके हैं।

दोनों कुछ समय तक रिश्ते में रहे, लेकिन साल 2000 में दोनों का बुरे नोट पर ब्रेकअप हुआ। पूजा भट्ट से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में कोंकणा सेन शर्मा आईं और दोनों ने 3 September 2010 में शादी की। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी नहीं चला और पांच साल बाद 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों का 13 साल का एक बेटा हैं।

टेलीविजन ने दी थी रणवीर के करियर को उड़ान

जब रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 में आए थे तो उन्होंने बताया था कि उनके पास काम नहीं था। वह इस शो को शुरुआत में एक गलती मान रहे थे, लेकिन अब ये उनके लिए एक अनुभव है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब रणवीर किसी रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं और टीवी की दुनिया में आए हैं।

उन्होंने साल 1998 में अपनी शुरुआत टीवी शो ओए से की थी। इसके बाद उन्होंने हाउस अरेस्ट, सबा और चैट रूम जैसे शोज में काम किया। हालांकि, उन्हें जो पहचान मिली, वो थी 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' से जिसकी होस्टिंग की कमान उन्होंने संभाली थी। इसके अलावा वह अपने परम मित्र और एक्टर विनय पाठक के साथ 'रणवीर विनय और कौन शो' लेकर भी आए थे। वह सावधान इंडिया भी होस्ट कर चुके हैं।

खतरों से भी खेल चुके हैं रणवीर शौरी

बिग बॉस रणवीर शौरी का पहला रियलिटी शो नहीं है, इससे पहले कलर्स के दो लोकप्रिय शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में रियलिटी शोज किए। पहले वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 का हिस्सा बने और उसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा के सीजन 5 को होस्ट किया।

टेलीविजन में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ रणवीर शौरी बॉलीवुड में भी किस्मत आजमाते रहे। उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने जिस्म, लक्ष्य, हम दम, शिवा, मिक्स्ड डबल, प्यार के साइड इफेक्ट्स, हनीमून ट्रेवल, भेजा फ्राय, आजा नचले और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म 'गोधरा' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है।

बिग बॉस ओटीटी 3 में जीत की कितनी गुंजाइश 

55 साल के रणवीर इस शो में अपने से आधी उम्र के कंटेस्टेंट्स संग प्रतियोगिता करते हुए नजर आ रहे हैं। शिवानी कुमारी से लेकर अरमान मलिक और विशाल पांडे तक शायद ही कोई कंटेस्टेंट ऐसा हो, जिससे उनका झगड़ा न हुआ हो।

हालांकि, पीठ पीछे और सामने भी कंटेस्टेंट उनकी तारीफ करते नजर आए। रणवीर शौरी अपने ओरिजिनल व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने जैसे का तैसा रखने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाए। यही बात उनकी दर्शकों को काफी भा रही है, जो उन्हें ट्रॉफी के और नजदीक ले जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में करियर बचाने नहीं आए हैं रणवीर शौरी, 25 लाख वाले बयान पर भी दी सफाई