Urfi Javed का 'डर्टी' लुक नहीं आया फैंस को रास, लिखा- आइब्रो ही उड़ा दिए
Urfi Javed Dirty Video उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने एक ब्रा पहन रखी है। इसपर डर्टी लिखा हुआ है। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Dirty Video: उर्फी जावेद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें गाड़ी से उतरकर एक होटल में जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर 7 मिनट पहले शेयर किया है, जिसे 100 के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 50 की संख्या में कमेंट किए गए हैं।
'उर्फी जावेद की आइब्रो को क्या हो गया'
कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'उर्फी जावेद की आइब्रो को क्या हो गया।' वहीं, एक ने लिखा है, 'उर्फी तुम मुझसे शादी कर लो, हम दोनों मिलकर नासा की खोज करेंगे।' वहीं, एक ने उन्हें एनाबेल बताया है। एक ने उन्हें बेशर्म बताया है। एक ने लिखा है, 'इसकी आइब्रो को क्या हुआ।' एक ने लिखा है, 'यह तो डायन लग रही है बे।' एक ने लिखा है, 'चुड़ैल लग रही है।' एक ने लिखा है, 'मम्मी भूतनी आई।' एक ने लिखा है, 'आइब्रो ही उड़ा दिए।'
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वह अपनी लुक के लिए जानी जाती है। वह कई बार बार नए-नए अंदाज में कपड़े पहनती हैं जो कि फैंस की नजरों में आ जाता है।
यह भी पढ़ें: Javed Akhtar के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर अब पाकिस्तानी कलाकारों ने लगाई फटकार, कहा- बेइज्जती कर...
उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थी
उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों के अहम भूमिका थी। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उर्फी जावेद की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।