Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2023: शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रही हैं दलजीत कौर, एक्ट्रेस ने लगवाई पति के नाम की मेहंदी

आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) भी शादी के बाद अपना पहना करवा चौथ मना रही हैं। सोशल मीडिया पर दलजीत ने कुछ तस्वीरे शेयर की है जिसमें वह अपने मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Wed, 01 Nov 2023 09:06 AM (IST)
Hero Image
दलजीत कौर का पहला करवा चौथ (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dalljiet Kaur First Karwa Chauth: आज देशभर में आज यानी  1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर इस त्योहार की धूम बॉलीवुड गलियारों में भी खूब देखने को मिल रही है।

इस साल कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिनका शादी के बाद पहला करवा चौथ व्रत होगा। इन्हीं  में से एक है टीवी एक्ट्रेस  दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) भी है। जो विदेश में रहकर भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर  दलजीत ने कुछ तस्वीरे शेयर की है, जिसमें वह अपने मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।


यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur के बेटे और सौतेली बेटी ने मनाया रक्षाबंधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया भाई-बहन का क्यूट वीडियो

शादी के बाद दलजीत कौर का पहला करवा चौथ

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने इसी साल मार्च में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से शादी कर दूसरी बार अपना घर बसाया था। एक्ट्रेस शादी कर केन्या जा बसी है। जहां आज वह अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

दलजीत ने लगवाई पति के नाम की मेहंदी

इस वीडियो में देख सकते हैं कि दलजीत अपने हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं और निखिल पटेल की बेटी भी  सौतेली मम्मी को कंपनी देती नजर आ रही है। वह भी अपने दोनों हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,  मेरे छोटे बच्चे मेरी करवा चौथ टीम है। हम साथ में व्रत रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur Video: बिकिनी पहन समंदर में उतरीं दलजीत कौर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

साथ में इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं हम सब प्यार और परंपरा के महत्व को सीख रहे हैं। इस साल करवा चौथ मेरे बच्चों के साथ पहले से कहीं ज्यादा स्पेशल है।