Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Debina Bonnerjee Baby Video: देबिना ने शेयर किया हॉस्पिटल से बेबी गर्ल का वीडियो, पुचकारते हुए नजर आए गुरमीत

Debina Bonnerjee Baby Girl Video देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं यह दोनों का दूसरा बच्चा है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका बेबी समय से पहले पैदा हो गया है। अब एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल का वीडियो शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी है।

By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Mon, 14 Nov 2022 01:43 PM (IST)
Hero Image
Debina Bonnerjee Baby Girl Video, Instagram Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Debina Bonnerjee Baby Girl Video: टीवी के राम और सीता यानी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में एक बार फिर पैरेंट्स बने हैं, कुछ दिनों पहले दोनों ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और बताया था कि उनकी बेबी समय से पहले ही इस दुनिया में आ गई है। अब एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अपने न्यू बॉर्न बेबी गर्ल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पापा गुरमीत के साथ नजर आ रही है और बच्चे के हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: मारपीट करने पर अर्चना को शिव ठाकरे ने किया था शो से बाहर, खुद इस कंटेस्टेंट को काट चुके हैं दांत

हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो

देबिना बनर्जी ने अपनी बेटी की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए यह वीडियो बनाया है, जिसे उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। वीडियो में उनकी बेटी बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है और आस-पास कई सारी मशीनें रखी है और पास में मास्क पहने गुरमीत चौधरी खड़े हैं, जो कुछ पेपर्स पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आगे गुरमीत अपनी बेबी के पास जाकर उसे पुचकारते हुए भी नजर आ रहे हैं।

शेयर की बेबी की हेल्थ अपडेट

वीडियो के साथ कैप्शन में देबिना बनर्जी ने बेबी के हेल्थ के बारे में बताया, जो सात महीनों में ही पैदा हो गई है। एक्ट्रेस ने कहा, "हमारी मिरेकल बेबी समय से पहले इस दुनिया में आने की जल्दबाजी में थी। आप सभी को हमारे लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया...आप सभी का आशीर्वाद मायने रखता है...वह अब ठीक है...हम डॉक्टर का शुक्रिया करते नहीं थक रहे हैं जिन्होंने बच्चे के लिए सब कुछ किया। डैडी गुरमीत और मॉमी मिरेकल बेबी को घर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।" यहां देखें वीडियो,

यह भी पढ़ें- Kantara Box Office Collection Day 31: वीकेंड पर कांतारा ने फिर लगाई दहाड़, 100 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री

दूसरे बच्चे के आने की यूं दी गुड न्यूज

देबिना बनर्जी ने​ डिलीवरी के बाद फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करने में जरा भी देर नहीं की थी। 11 नवंबर को इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में कहा, "दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। दोबारा माता-पिता बनकर हम बेहद खुश हैं, इस समय हम थोड़ी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हमारा बेबी समय से पहले ही इस दुनिया में आ गया है। अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हम पर बरसाते रहें।"