Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mohit Raina Baby: 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना के घर गूंजी किलकारी, पिता बनकर खुशी से झूम उठे एक्टर

आपको बता दें कि साल 2022 में मोहित रैना और अदिति शर्मा की तलाक की अफवाहों ने काफी तूल पकड़ा था। इस खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में एक्टर ने इन रिपोर्ट्स को फेक और बकवास बताया।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 17 Mar 2023 02:20 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Mohit Raina Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Devo KE Dev Mahadev Mahadev Fame Mohit Raina And Wife Aditi Sharma Welcome Baby Girl: 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना के घर नन्हे मेहमान का स्वागत हुआ है। मोहित और उनकी पत्नी अदिति शर्मा के घर एक बेटी की किलकारी गूंजी है। इस बता की जानकारी खुद एक्टर ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। मोहित के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दी जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

मोहित रैना के घर बेटी ने लिया जन्म

मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मोहित अपनी बेटी की नन्ही उंगली पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मोहित और उनकी पत्नी अदिति दोनों ही बेटी की उंगली को थामे हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर में तीनों का ही चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और फिर ऐसे ही हम 3 बन गए। दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।' एक्टर के पोस्ट के बाद से ही फैंस और स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

2021 में की अदिति संग शादी

बता दें कि मोहित रैना ने साल 2021 में अदिति शर्मा से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद ही सादगी से हुई थी। उन्होंने अचानक ही अपनी शादी की तस्वीरों शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। मोहित ने वेडिंग एल्बम को साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। मोहित की शादी की तस्वीरों को काफी पसं किया गया था। उन्होंने कैप्शन में प्यार और उसके एहसास को जिस तरह से बयां किया था, वो वाकई में किसी का भी दिल जीतने वाला था।