Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' ने पति की गोद में बैठकर शेयर कर दी ऐसी बोल्ड तस्वीर, देखकर भड़के लोग, कहा- 'माता आपसे ऐसी उम्मीद... '

देवों के देव महादेव की पार्वती यानि पूजा बनर्जी सिजलिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। कभी बिकिनी तो कभी वनपीस पोज में वो फैंस को दीवाना बना देती हैं। पूजा ने भले ही पर्दे पर सिंपल रोल ​प्ले किया हो लेकिन रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Wed, 08 Jun 2022 07:17 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Puja Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Devon Ke Dev Mahadev Puja Banerjee Bold Photo : टीवी के फेमस धा​र्मिक शो 'देवों के देव महादेव' दर्शकों का फेवरेट शो रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में काफी पॉपुलर हुआ था। फिर चाहे वो महादेव का रोल प्ले करने वाले मोहित रैना की हो, मौनी रॉय या फिर पार्वती के रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाली पूजा बनर्जी हो। इस शो से पूजा को एक खास पहचान मिली थी। पूजा ने पर्दे पर भले ही एक संस्कारी रोल प्ले किया हो लेकिन वह रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। अक्सर ही पूजा अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर पूजा की एक हॉट तस्वीर उनके पति संग वायरल हो रही है। यहां देखें तस्वीरे...

पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर पति यानी एक्टर कुणाल वर्मा संग एक बेदह ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूजा अपने पति कुणाल की गोद में बैठी दिख रही हैं। वहीं इस दौरान उनका लुक भी काफी बोल्ड नरज आ रहा है। पूजा ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना है। इसके साथ पूजा व्हाइट स्कर्ट पहनी है। वहीं कुणाल भी ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। पूजा का पोज देने का अंदाज काफी बोल्ड है। वहीं पूजा पति संग कोजी होती दिख रही हैं। इस तस्वीर को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर जहां कुछ फैंस पूजा की तारीफ कर हरे हैं। वहीं कई उनके इस रुप को देखकर निराश भी हैं। पूजा बनर्जी के इस तस्वीर पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसा रूप है...'। वहीं एक ने लिखा, 'आप तो ऐसी नहीं थीं।' एक यूजर ने लिखा - 'ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया है...'।