Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'देवों के देव महादेव की पार्वती' पूजा बनर्जी को ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देख भड़के फैंस, कहा - 'आप तो ऐसी नहीं थीं!'

देवों के देव महादेव की पार्वती यानि पूजा बनर्जी सिजलिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। कभी बिकिनी तो कभी वनपीस पोज में वो फैंस को दीवाना बना देती हैं। पूजा ने भले ही पर्दे पर सिंपल रोल ​प्ले किया हो लेकिन रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:04 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit :Puja Banerjee Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Devon Ke Dev Mahadev Puja Banerjee Bold Photos : 'देवों के देव महादेव' धार्मिक टीवी शो को दर्शकों ने काफी पंसद किया। इस शो में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं शो में पार्वती का रोल प्ले करने वाली पूजा बनर्जी। इस शो से पूजा को घर—घर में एक नई पहचान मिली। पूजा की सादगी उनका भोलापन लोगों के दिल को इनता छू गया किया आज भी फैंस उनके इसकी हर अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि पर्दे पर भले ही पूजा ने संस्कारी और सिंपल रोल निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी हॉट हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट सी​जलिंग तस्वीरें और वीडियोज फैंस कसे साथ शेयर करती हैं। इसी बीच पूजा की कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों को हैरान कर रही हैं। यहां देखें तस्वीरें ...

View this post on Instagram

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

पार्वती यानी पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूजा का हॉट अवतार उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पूजा ने ग्रे कलर की ट्रांसपेरेंट डीप नेक रिवीलिंग गाउन पहना है। इस ड्रेस में पूजा बेहद ही बोल्ड नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में पूजा का क्लीवेज साफ नजर आ रहा है। वहीं उनके बाल ओपन हैं। इस ड्रेस के साथ पूजा ने लाइट मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। तस्वीरें पूजा का ये लुक देख फैंस काफी हैरान और नाराज नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

पूजा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कोई उनके इस बोल्ड लुक को पसंद कर रहा है तो कोई इस पर हैरानी जता रहा है। पूजा बनर्जी के इस तस्वीर पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसा रूप है...'। वहीं एक ने लिखा, 'आप तो ऐसी नहीं थीं।' एक यूजर ने लिखा, 'ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया है...'। वहीं एक ने लिखा, 'माता महादेव क्या सोचेगें।'