Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' ने कैमरे के सामने पहनी ट्रांसपेरेंट साड़ी, ऐक्ट्रेस का रूप देख हैरान रह गए फैंस

Puja Banerjee Bold Photo छोटे पर्दे की पार्वती यानी पूजा बनर्जी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इनमें​ फिर से एक्ट्रेस का बोल्ड लुक फैंस को काफी हैरान कर रहा है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sat, 23 Apr 2022 11:08 AM (IST)
Hero Image
Devon Ke Dev Mahadev fame Parvati puja banerjee

नई दिल्ली, जेएनएन। Devon Ke Dev Mahadev Puja Banerjee Bold Photo: टीवी के फेमस धा​र्मिक शो 'देवों के देव महादेव' का हर किरदार घर-घर में काफी पॉपुलर है। बात चाहे मोहित रैना की हो, मौनी रॉय या फिर पार्वती के रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाली पूजा बनर्जी की। इसी शो से पूजा को पहचान मिली और सोशल मीडिया पर उनकी इमेज एक संस्कारी एक्ट्रेस की बन गई। पर पूजा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं, एक्टिंग के साथ पूजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से पूजा ने साड़ी में अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो से इंटरनेट पर गदर मचा दिया है। यहां देखें तस्वीरें..

View this post on Instagram

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

छोटे पर्दे की 'पार्वती' यानी पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इनमें​ फिर से एक्ट्रेस का बोल्ड लुक फैंस को हैरान कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि पूजा फैंस के सामने नेट की साड़ी पहनते हुए दिखाई दे रही हैं। साड़ी की प्लीट्स बनाती हैं, पल्लू संभालते हुए पूजा काफी हसीन नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी अदाओं पर अपना दिल हार रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में पूजा ने लिखा 'अबाउट लास्ट नाइट'

View this post on Instagram

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

वहीं अगर एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को ओपन रखने के साथ ही सटल मेकअप किया है। उनका ये किलर लुक फैंस को घायल कर रहा है। हमेशा की तरह ही पूजा की इन तस्वीरों और वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पर कोई ऐसा भी है जो उन्हें याद दिला रहा है कि ये साड़ी तो पुरानी है।