विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipika Kakar के पति Shoaib Ibrahim की हुई तबीयत खराब, बेटे को भी नहीं उठा पा रहे हैं एक्टर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 13 Sep 2023 10:00 PM (IST)

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) इसी साल पेरेंट्स बने हैं। इस ...और पढ़ें

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Photo Credit Instagram
Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Photo Credit Instagram

HighLights

  1. जून में पेरेंट्स बने थे दीपिका और शोएब
  2. बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहा है ये कपल
  3. शोएब इब्राहिम की तबीयत खराब हो गई है

 नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Shoaib Ibrahim: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) इस साल जून में पेरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने के बाद ये कपल बेहद खुश है और अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने बेटे रुहान का अकीकाह किया सेलिब्रेट, पहली बार लगवाया लाडले का वैक्सीनेशन

बेटे को उठा नहीं पा रहे हैं शोएब

हालांकि अभी तक इस कपल ने अपने लाडले का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने बुधवार को इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमे उनका बेटा और पति नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन कुछ ऐसा दिया है, जिसे पढ़कर फैंस थोड़ा परेशान हो रहे हैं।

शोएब की हुई तबीयत खराब

शेयर की गई फोटो में दीपिका ने लिखा, सेवर बैक पेन है बेटे को उठा नहीं पा रहे हैं, लेकिन उससे दूर रहना भी मंजूर नहीं हैं। एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ जाहिर हो गया है कि शोएब की तबीयत खराब है।

वाइफ को अकेला छोड़ फिल्म देखने पहुंचे थे एक्टर

हाल ही में शोएब इब्राहिम शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' देखने पहुंचे थे। इस दौरान वह दीपिका को घर छोड़कर अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। इस बात से दीपिका काफी थोड़ी खफा हुई थी। बेटे रुहान (Ruhaan) की देखभाल के चलते दीपिका, शोएब के साथ मूवी देखने नहीं गई थी। ऐसा पहली बार था, जब शोएब बिना दीपिका के फिल्म देखने गए हों।

शादी के पांच साल बाद बने पेरेंट्स

आपको बता दें, दीपिका और शोएब की लव स्टोरी 'ससुराल सिमर का' के सेट शुरू हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद, आखिरकार 22 फरवरी 2018 को वे शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के पांच साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 'जवान' की वजह से दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम के बीच हुई लड़ाई, एक्ट्रेस ने पति को दी ये धमकी