Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मराठी मुलगी बन Divya Agarwal ने दिखाया जलवा, पति संग शादी के बाद मनाया पहला 'गुड़ी पड़वा'

इस साल गुड़ी पड़वा आज 9 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। इसी बीच दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने सोशल मीडिया पर पति संग कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह गुड़ी पड़वा मनाती नजर आ रही हैं। बता दें दिव्या ने फरवरी में ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर मराठी बहू बन गई थी। ऐसे में इस कपल का ये पहला एक साथ मराठी त्योहार है।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Tue, 09 Apr 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
Divya Agarwal and Apurva Padgaonkar (Photo Credit Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में आज गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। गुड़ी पड़वा, एक हिंदू त्योहार है जो महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण क्षेत्र में व्यापक रूप से मनाया जाता है। यह पर्व बेहद खुशी के साथ मनाया जाता है। यह मराठी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। 

इस साल गुड़ी पड़वा आज 9 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं फैंस को दे रहे हैं। इसी बीच दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने भी सोशल मीडिया पर पति संग 'गुड़ी पड़वा' की एक झलक शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के एक महीने बाद Divya Agarwal ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'प्रपोजल के बाद से प्रेग्नेंट हूं'

दिव्या अग्रवाल ने मनाया 'गुड़ी पड़वा'

दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर मराठी त्योहार गुड़ी पडवा की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्होंने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ मनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

दिव्या अग्रवाल का लुक 

इस दौरान दिव्या साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने व्हाइट कलर की बांधनी साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज और हाथों में चूड़ियां कैरी की हुई है। .वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने गुड़ी पड़वा  पर बनाए गए महाराष्ट्रीयन व्यंजनों की एक झलक भी दिखाई है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'पहला गुड़ी पड़वा'। 

दिव्या और अपूर्व की लव स्टोरी

दिव्या और अपूर्व की लव स्टोरी की बात करें तो ब्रेकअप के बाद दोनों फिर मिले और जीवन साथी बन गए। दिव्या ने अपूर्व को साल 2015 में डेट किया था। हालांकि, उस वक्त किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था और एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई थीं, लेकिन साल 2022 में वरुण से अलग होकर दिव्या ने फिर से अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व का हाथ थामा और साल 2024 में दोनों पति-पत्नी बन गए। 

यह भी पढ़ें- Divya-Apruva Wedding Photos: एक दूजे के हुए दिव्या और अपूर्वा, परिवार वालों की मौजूदगी में घर पर लिए फेरे