Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शादी से पहले Divya Agarwal ने गोवा में की बैचलरेट पार्टी, इस दिन बनेंगी एक्स ब्वॉयफ्रेंड की दुल्हनिया

Divya Agarwal Bachelorette Party जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी रचाने से पहले दिव्या ने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की। सोशल मीडिया पर दिव्या की दोस्तों संग बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। दिव्या बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Tue, 16 Jan 2024 09:34 AM (IST)
Hero Image
दिव्या अग्रवाल ने शादी से पहले की बैचलरेट पार्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Divya Agarwal Wedding: 'ऐस ऑफ स्पेस', 'पंच बीट' और 'टटलूबाज' जैसे टीवी शोज से नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) कुछ ही दिनों में मंगेतर अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ शादी रचाने जा रही हैं। 

दिव्या अग्रवाल ने शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की। दिव्या अपने दोस्तों के साथ गोवा में हैं और शादी से पहले अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने बैचलरेट पार्टी का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

दिव्या अग्रवाल ने दोस्तों संग की पूल पार्टी

दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बैचलरेट पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। गोवा के क्लब में पार्टी करने से लेकर स्विमिंग पूल में मस्ती करने तक दिव्या ने ब्राइड्समेड्स के साथ फुल ऑन एन्जॉय किया। इस दौरान एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही थीं।

Divya Agarwal Bachelorette Party

Divya Agarwal Bachelorette Party

Divya Agarwal Bachelorette Party

Divya Agarwal Bachelorette Party

दिव्या अग्रवाल ने ब्राइड्समेड्स को दिया तोहफा

दिव्या की दोस्तों ने होने वाली दुल्हन के लिए एक क्रूज पार्टी का अरेंजमेंट किया था। सभी ने क्रूज जहाज में खूब मस्ती की। दोस्तों ने तो दिव्या के लिए सरप्राइज पार्टी दी ही, लेकिन होने वाली दुल्हन ने भी उन्हें एक प्यारा तोहफा दिया। एक्ट्रेस ने सभी को एक प्यारा गिफ्ट बॉक्स दिया। 

Divya Agarwal Wedding

Divya Agarwal Bachelorette Party

यह भी पढ़ें- Ex ब्वॉयफ्रेंड की दुल्हनिया बनने जा रहीं Divya Agarwal, शादी से पहले किए भोलेनाथ के दर्शन

दिव्या अग्रवाल के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं अपूर्व पडगांवकर

दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा से पहले अपूर्व पडगांवकर को कुछ सालों तक डेट किया था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था और एक्ट्रेस की जिंदगी में प्रियांक आए। बाद में प्रियांक से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने रोडीज फेम वरुण सूद (Varun Sood) को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे, लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की विनर बनने के कुछ महीने बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 

वरुण सूद से अलग होने के बाद दिव्या अग्रवाल एक बार फिर अपूर्व पडगांवकर को डेट करने लगीं। 2022 में दोनों ने सगाई की थी। इसके चलते दिव्या को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।

दिव्या अग्रवाल की शादी की तारीख

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर इसी साल फरवरी में शादी करने वाले हैं। अभी तक शादी की तारीख कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी 18 या 20 फरवरी को हो सकती है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि उनकी शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे। हालांकि, बाद में वह अपने फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगी।

यह भी पढ़ें- Divya Agarwal Video: ब्वॉयफ्रेंड संग सरेआम प्यार करना दिव्या अग्रवाल को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने कर दी फजीहत