Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Drashti Dhami: मां बनने वाली हैं TV की 'मधुबाला', शादी के 9 साल बाद हुईं प्रेग्नेंट, कहा- 'लड़का या लड़की...'

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दृष्टि धामी (Drashti Dhami Pregnancy) ने शुक्रवार को अपने चाहने वालों को गुडन्यूज सुनाई है। 38 साल की अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। एक वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने इस खुशखबरी को बताकर फैंस का दिन बना दिया है। दृष्टि धामी कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। वह आज कल ओटीटी पर भी धमाल मचा रही हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 14 Jun 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
दृष्टि धामी ने प्रेग्नेंसी का किया एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम और वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के बाद कई और अभिनेत्री मां बनने जा रही हैं। ऋचा चड्ढा और दीपिका पादुकोण के बाद इस लिस्ट में अब एक और एक्ट्रेस का नाम शुमार हो गया है। जी हां, छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी (Drashti Dhami Pregnant) मां बनने वाली हैं।

दृष्टि धामी ने साल 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका (Neeraj Khemka) के साथ सात फेरे लिये थे। पति के साथ रोमांटिक बॉन्ड के लिए सुर्खियां बटोरने वालीं दृष्टि और उनके पति की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। शादी के बाद से ही फैंस उन्हें मां बनता देखना चाहते थे। अब आखिरकार फैंस, परिवार और कपल का ये ख्वाब भी पूरे होने जा रहा है।

दृष्टि धामी हैं प्रेग्नेंट

शादी के 9 साल बाद दृष्टि धामी मां बनने जा रही हैं। अभिनेत्री ने 14 जून 2024 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट यूनिक अंदाज में की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में दृष्टि और नीरज ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। नीरज की टीशर्ट पर लिखा है- पापा बनने की तैयारी में और दृष्टि की टीशर्ट में 'मम्मा बनने की तैयारी' में लिखा हुआ है। दोनों के हाथ में एक बोर्ड भी है, जिसमें लिखा हुआ है कि वे अक्टूबर में बेबी का स्वागत करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर Rajesh Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रकृति के करीब जाने...

इस महीने होगी डिलीवरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज और दृष्टि ने हाथ में वाइन का ग्लास लिया है और एक बैनर पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है- 'पिंक (लड़की) हो या ब्लू (लड़का), हम बस इतना जानते हैं कि हम धन्य हैं।' वीडियो में कपल का परिवार इस पल का जश्न मनाता हुआ नजर आ रहा है। परिवार उनके हाथ से वाइन का ग्लास छीनकर दूध की बोतल पकड़ा देता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)

इस वीडियो को शेयर करते हुए दृष्टि धामी ने कैप्शन में लिखा, "बहुत दूर नहीं एक आकाशगंगा में एक छोटा विद्रोही हमारे पागल जनजाति में शामिल हो रहा है। कृपया हमें प्यार, आशीर्वाद, नकद और फ्रेंच फ्राइज़ भेजें। बेबी रास्ते में है। हम अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" फैंस और सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'कुंडली भाग्य' की ये बहू 'बिग बॉस' के घर में करेंगी तांडव, अनिल कपूर के शो की बढ़ाएंगी रैंक!