Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर के ये शो बने उनके करियर में मील का पत्थर, इन पांच खूबियों ने बनाया टीवी क्वीन

Ekta Kapoor Birthday Special टेलीविजन पर राज करने वालीं निर्माता एकता कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। 17 साल की कम उम्र में अपना करियर शुरू करने वालीं एकता कपूर की ये पांच खूबियां उन्हें टीवी की क्वीन बनाती हैं।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 07 Jun 2023 08:54 AM (IST)
Hero Image
Ekta Kapoor Celebrates 47th Birthday Here Are 5 Things That Make Her the Queen of Television/ekta Kapoor Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ekta Kapoor Birthday  Special: जितेंद्र और शोभा कपूर की लाडली बेटी एकता कपूर आज के समय में टेलीविजन पर राज करती हैं। निर्माता एकता कपूर को 'टेलीविजन की क्वीन' कहा जाता है। 7 जून 1975 में जन्मीं एकता कपूर अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। एक तरफ जहां भाई तुषार कपूर ने बतौर अभिनेता अपनी पहचान बनाई, तो वहीं एकता कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर के तौर पर 17 साल की कम उम्र में अपना करियर शुरू किया और दर्शकों को कई यादगार शोज दिए।

हालांकि, समय के साथ सिर्फ एकता कपूर ने अपने शोज और ऑडियंस के टेस्ट को समझते हुए अपने शो बनाने के तरीकों में भी खूब बदलाव किया। जानिए उनकी वो पांच खूबियां जिनकी वजह से आज वह टेलीविजन क्वीन हैं।

सास-बहू का दिखाया एक नया रूप

साल 2000 से लेकर कई सालों तक सास-बहू शोज ने टेलीविजन पर राज किया है। हालांकि, जहां कई बड़े-बड़े शोज में सास और बहू के झगड़े दिखाए गए, तो वहीं एकता कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की सीरियल देकर रिश्तों की टेलीविजन पर एक नई परिभाषा लिख डाली।

उन्होंने बताया कि ज्वाइंट परिवार में अगर प्यार हो तो तकरार के बाद भी वह कैसे मुश्किल समय में एक-दूजे के साथ खड़े रहते हैं। तुलसी हो या पार्वती उन्होंने नई एक्ट्रेसेज को सिर्फ पहचान ही नहीं दिलाई, बल्कि उनके किरदारों को हमेशा के लिए ऑडियंस के दिलों में जिंदा रखा।

शो में समय-समय पर ट्विस्ट

एकता कपूर अपने शोज के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बिल्कुल भी नहीं कतराती। जब-जब उन्हें अपने शो की टीआरपी गिरती हुई नजर आती है, तब-तब वह कहानी में ऐसा ट्विस्ट लाती है कि ऑडियंस चाहकर भी उसे इग्नोर नहीं कर पाती। कुंडली भाग्य हो या कुमकुम भाग्य उनके शोज सालों-सालों तक लोगों के दिलों पर राज करते हैं और आज भी महिलाएं उनके शोज से खुद को कनेक्ट कर पाती हैं।

सुपरनैचुरल शो की शुरुआत

एकता कपूर ने अब तक कुसुम जैसे शोज देकर ऑडियंस को प्यार पर यकीन दिलाया, तो वहीं सास-बहू के रिश्ते का भी एक नया रूप दिखाया, लेकिन बदलते वक्त और ऑडियंस के साथ टीवी क्वीन ने खुद को भी बदला। एकता कपूर सिर्फ टीवी क्वीन नहीं हैं, बल्कि सुपरनैचुरल शोज की क्वीन भी हैं।

जहां कुछ सुपरनैचुरल शोज एक सीजन के बाद ही दर्शकों को बोर करने लगे, तो वहीं आज के दौर में एकता कपूर नागिन जैसे शोज के बैक टू बैक सीजन लेकर आई और उनके नए अंदाज को भी लोगों ने खूब पसंद किया।

बदलते चेहरे

आज कल के समय में जहां एक एक्टर या एक्ट्रेस के शो छोड़ने के बाद बड़े-बड़े शोज चलाना मुश्किल है, तो वहीं एकता कपूर ट्रैक के साथ-साथ अपने एक्टर्स का चेहरा बदलने के लिए भी काफी मशहूर हैं। तुलसी का मिहिर हो या फिर प्रीता का करण एकता कपूर ने उसी किरदार में कई अलग चेहरों को कास्ट किया।

शुरुआत में भले ही ऑडियंस ने उनके एक्टर्स को ना स्वीकारा हो, लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी और नए चेहरों को घर-घर का फेमस चेहरा बना दिया।

लॉन्ग रनिंग शो

एकता कपूर को को टीवी की क्वीन इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि उनके शो सालों-साल चलते हैं। सास बहू हो या फिर सुपरनैचुरल शो, एकता कभी भी अपने शो से समझौता नहीं करती हैं।

उनके कुंडली भाग्य जैसे शोज हमेशा टॉप 10 टीआरपी में रहते हैं। वह अपने शो को एक या दो साल नहीं, बल्कि पांच-पांच छह-छह साल चलाती हैं, ताकि ऑडियंस कहानी को समझ पाए और उनके शोज से कनेक्ट कर पाए।