Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manisha Rani के Elvish Yadav को अनफॉलो करते ही इस हसीना ने बढ़ा दिया दोस्ती का हाथ, बोलीं- कोई दिक्कत नहीं लेनी

Elvish Yadav का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह आए दिन किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंस ही जाते हैं। हाल ही में वह एक YOUTUBER को पीटने के लिए बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। इसके बाद खबर आई कि Manisha Rani ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। अब हाल ही में इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एल्विश यादव का समर्थन किया।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:34 PM (IST)
Hero Image
एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरी ये इन्फ्लुएंसर / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी न किसी विवाद में फंसते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एल्विश यादव का YOUTUBER मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर को पीटने का वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। हालांकि, दोनों ने एक तस्वीर शेयर करते हुए ये क्लियर किया कि दोनों के बीच का मामला सुलझ चुका है।

इस बीच ही खबर आई थी कि बिग बॉस ओटीटी 2 से FAME ग्रुप की बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश को अनफॉलो कर दिया है। अब जैसे ही मनीषा ने एल्विश को अनफॉलो किया, तुरंत ही इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है।

एल्विश यादव को सपोर्ट करती दिखीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Youtuber एल्विश यादव पर हाल ही में सागर ठाकुर ने उनके साथ मारपीट करने और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद यूजर्स ने भी एल्विश यादव को खूब लताड़ा था। अब हाल ही में द खबरी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा की इंस्टा स्टोरी का है।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के निशाने पर आईं Anjali Arora, अनुराग डोभाल को भी लगाई लताड़! वीडियो देख छूटी फैंस की हंसी

हाल ही में अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने बिना किसी का नाम लिए एल्विश यादव को अपना समर्थन देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, "हम एल्विश यादव को सपोर्ट करते हैं। एल्विश यादव किसी बात की दिक्कत नहीं लेनी है। हम सब तुम्हारे साथ हैं, ऐसे बहुत आए और बहुत गए। सबको सफाई देने थोड़े ही बैठेंगे हम लोग, हम अन्जलियंस तुम्हारे साथ हैं"।

क्या था एल्विश यादव के झगड़े का पूरा मामला

अगर आपको याद होगा तो एल्विश यादव का बहुत समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में एक शख्स को मार रहे हैं और आसपास खड़े लोग बस देख रहे हैं।

अब हाल ही में वही वीडियो दोबारा से वायरल हुआ, जिसमें एल्विश यादव कुछ लोगों के साथ एक रेस्टोरेंट में एंटर होते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अंदर आते ही बैठे शख्स को खूब मारा। जिस पर काफी बवाल मचा और लोगों ने एल्विश के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: Elvish और मैक्सटर्न के विवाद पर Aly Goni ने कसा तंज? दोनों की फाइट को बताया बिग बॉस का 'ऑडिशन'