Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vishal Karwal Wedding: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट विशाल करवाल ने की शादी, हिमाचल में दोस्त हीना संग लिए सात फेरे

Vishal Karwal Wedding एक बाद एक कई सेलेब्स ने शादी करने का फैसला किया है। इस फेहरिस्त में अब एक्टर विशाल करवाल भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को अपनी दोस्त हीना के साथ सात फेरे लिए।

By Rajat SinghEdited By: Updated: Wed, 04 Nov 2020 09:39 AM (IST)
Hero Image
विशाल करवाल ( Photo Credit - karwalvishal - Instagram )

नई दिल्ली, जेएनएन। Vishal Karwal Wedding: इस वक्त सिनेमा और मनोरंजन की दुनिया में शादी का माहौल चल रहा है। एक बाद एक कई सेलेब्स ने शादी करने का फैसला किया है। इस फेहरिस्त में अब एक्टर विशाल करवाल भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को अपनी दोस्त हीना के साथ सात फेरे लिए। शादी के लिए विशाल ने अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश को चुना।

विशाल और हीना एक दूसरे को एक साल से अधिक टाइम से डेट कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने पालमपुर में शादी की। शादी में करीब 100 लोग शामिल हुए। दोनों परिवारों ने अप्रैल में इस डेट को तय किया था। हालांकि, कोरोना वायरस की वज़ह से इसके बाद दिसंबर में शादी का फैसला किया गया। हालांकि, उस वक्त हिमाचल के मौसम को देखते हुए दोनों परिवार ने ओरिजिनल डेट पर शादी करने का फैसला किया।

टाइम्स की इसी रिपोर्ट में विशाल ने बताया- लॉकडाउन और महामारी की स्थिति को देखते हुए, हमने शादी को दिसंबर तक टालने का फैसला किया। ऐसे में मेरे परिवार को लगा कि उस वक्त होम टाउन में काफी ठंड होगी। ऐसे में हमने ओरिजिनल डेट के साथ जाने का फैसला लिया। रिश्तेदार, दुबई और मुंबई से मेरे दोस्त समेत करीब 100 लोग शादी में शामिल हुए।'

बता दें, विशाल करवाल कई टीवी शोज़ में नज़र आ चुके हैं। वह स्पिल्टिविला, रिश्तों से बड़ी प्रथा, द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण और बिग बॉस 6 में नज़र आ चुके हैं। बिग बॉस के घर में विशाल ने एक लंबा सफ़र तय किया था। वह लगभग 40 दिन घर में रहे थे। इसके अलावा वह एमटीवी के शो कपलसूत्रा को होस्ट भी कर चुके हैं। विशाल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू विक्रम भट्ट की फ़िल्म 1920 लंदन से किया था। इसमें उन्होंने वीर सिंह का किरदार निभाया था।