Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss OTT 2: जद हदीद की हरकत देख आग बबूला हुए फैंस, आकांक्षा पुरी को अनकंफर्टेबल फील कराने पर हुए ट्रोल

Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इस महीने से शुरू हो चुका है। 17 जून से शुरू हुए शो को ओटीटी पर की लोग देख रहे हैं। इस शो में जद और मनीषा रानी की लव स्टोरी अब तक लोगों का खूब मनोरंजन कर रही थी। लेकिन अब आकांक्षा के साथ उन्हें कुछ ऐसा करते देखा गया जिसके बाद फैंस का उन पर गुस्सा फूटा है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sun, 25 Jun 2023 12:49 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Jad Hadid and Akanksha Puri

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मॉडल जद हदीद (Jad Hadid) के इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चे हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) के साथ फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है। जद को अब तक लोगों का बेशुमार प्यार मिलता रहा है, लेकिन अब वह फैंस को नाराज कर रहे हैं। जद का आकांक्षा के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में लाइव फीड के दौरान जद को आकांक्षा को कुछ इस तरह छूते हुए देखा गया, जिससे वह अनकंफर्टेबल हो गईं। इस क्लिप को देखकर लोग उन्हें बुरी तरह लताड़ रहे हैं। वीडियो को इस हफ्त के लाइव फीड से लिया गया है।

जद की इस हरकत से अनकंफर्टेबल हुईं आकांक्षा

इसमें देखा जा सकता है कि आकांक्षा और जद बाकी लोगों के साथ गार्डन एरिया में हैं। दोनों आपस में बात कर रहे हैं कि अचानक जद उन्हें कमर से पकड़ कर जोर से अपनी ओर खींचते हैं। आकांक्षा, जद के अचानक यूं छूने से अनकंफर्टेबल सी नजर आती हैं, और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हैं। इसके बाद वह जद को उन्हें ऐसे छूने के लिए मना भी करती हैं।

आकांक्षा, जद से कहती हैं कि वह ऐसा न करें। जब जद पूछते हैं क्यों, तो वह कहती हैं,'पता नहीं, मुझे छूना इतना पसंद नहीं है।' जद ने फिर उनके चेहरे को देखा।

View this post on Instagram

A post shared by 𝕣ꫀꪖꪶⅈ𝕥ꪗ 𝕥ꪖᦔ𝕜ꪖ (@reality__tadka)

जद की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

जद हदीद ऐसा करेंगे, इसकी तो शायद किसी को उम्मीद ही नहीं रही होगी। अब जब वीडियो वायरल हो रहा है, तो लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, 'आप किसी को उसकी मर्जी के बगैर कैसे छू सकते हैं। जद तो आकांक्षा के पीछे कुछ ज्यादा ही पागल है, बल्कि वह तो सबके साथ फ्लर्ट करता है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा आकांक्षा तुमने उसे वहीं रोक दिया।' एक ने लिखा, 'जद हदीद एक ढोंगी और अनपढ़ की तरह क्यों करता है? आकांशा पुरी और जिया शंकर जैसी लड़कियों को कुछ सीमाएं तय करने की जरूरत है।'