Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gurucharan Singh: 'सोढी' के लापता होने से शॉक में TMKOC के 'आत्माराम भिड़े', बताया- आखिरी बार कब हुई थी मुलाकात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh Missing) कुछ दिनों से लापता हैं। पुलिस किडनैपिंग का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। तारक मेहता के सितारे भी गुरुचरण के लिए काफी परेशान हैं। अब आत्माराम तुकाराम भिड़े ने भी चिंता व्यक्त की है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 28 Apr 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
गुरुचरण सिंह के मिसिंग होने पर बोले तारक मेहता के ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gurucharan Singh Missing Case: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं। 22 अप्रैल को गुरुचरण को दिल्ली से मुंबई आना था। मगर दिल्ली एयरपोर्ट से ही वह लापता हो गए। परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही गुरुचरण की खोजबीन चल रही है।

सीसीटीवी में गुरुचरण सिंह के स्पॉट होने के बाद पुलिस ने किडनैपिंग का केस भी दर्ज कर दिया। अभिनेता के लापता होने के बाद से ही उनके परिवार और चाहने वाले परेशान हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सितारे भी गुरुचरण के लापता होने से चिंता में हैं। जेनिफर मिस्त्री के बाद मंदार चंदावरकर (Mandar Chandwadkar) ने चिंता जाहिर की है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण ने रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई थी, लेकिन 2020 में उन्होंने शो से किनारा कर लिया था। शो में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदावरकर ने गुरुचरण के साथ कई सालों तक काम किया है। ऐसे में अभिनेता के लापता होने की खबर ने उन्हें हैरान कर दिया है।

लापता सोढ़ी के लिए परेशान तारक मेहता के भिड़े

इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में मंदार ने कहा, "यह मेरे लिए भी बहुत हैरान करने वाली खबर है। वह दिल्ली और मुंबई में आना-जाना करते रहते थे। आखिरी बार हम दिसंबर में दिलीप जोशी के बेटे की शादी में मिले थे। हमने साथ में अच्छा समय बिताया था, लेकिन तब से हम टच में नहीं थे। उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं कि वह ठीक हों।"

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का विवादों से पुराना नाता, 'सोढ़ी' के गायब होने से पहले झेल चुका है इतने बवाल

कहां से लापता हुए गुरुचरण सिंह?

गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली एयरपोर्ट से एक्टर लापता हो गए हैं। तहकीकात में एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें गुरुचरण एयरपोर्ट के आस-पास बैकपैक लादे स्पॉट हुए। कहा जा रहा था कि लापता होने से पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका बीपी भी बढ़ा था और उन्होंने ढंग से खाना भी नहीं खाया था। आखिर गुरुचरण के साथ क्या हुआ और वहां कहां गायब हो गए? इसकी तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें- TMKOC: लापता होने से पहले ऐसी थी गुरुचरण सिंह की कंडीशन, 'तारक मेहता...' के सोढ़ी ने दोस्त को भेजा था ये मैसेज