Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

असित मोदी के साथ मैटर सुलझाने को तैयार थीं जेनिफर, गुरुचरण सिंह ने दिशा वकानी के शो छोड़ने का भी बताया कारण

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहा है। कभी कुछ एक्टर्स के शो छोड़ने को लेकर तो कभी असित मोदी संग हुए किसी के मनमुटाव को लेकर। इस शो में लंबे समय तक मिसेज सोढी का कैरेक्टर प्ले करने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी पर कुछ आरोप लगाए थे जिसके बारे में अब गुरुचरण सिंह ने बात की है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 13 Aug 2024 08:26 AM (IST)
Hero Image
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, गुरुचरण सिंह, दिशा वकानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढी का रोल प्ले कर चुकीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry Bansiwal) ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर पर पिछले साल गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट सहित कुछ अन्य आरोप भी लगाए थे। इसके अलावा शो से जुड़े कुछ अन्य लोगों को लेकर भी जेनिफर ने कुछ खुलासे किए थे। अब गुरुचरण सिंह ने इस मामले में अपनी बात रखी है। 

शो नहीं छोड़ा था, निकाले गए थे

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गुरुचरण सिंह ने इस बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि 'तारक मेहता' शो को उन्होंने छोड़ा नहीं था, बल्कि निकाले गए थे। वह क्यों निकाले गए, इसके बारे में उन्हें नहीं बताया गया। वह बिन बताए निकाले गए थे। गुरुचरण ने बताया कि उन्हें अपने रिप्लेसमेंट के बारे में अचानक से पता चला था। हालांकि, मेकर्स को उन्हें रिप्लेस करने पर क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा था।

गुरुचरण ने कहा कि धर्मेंद्र एक एपिसोड में शूटिंग के लिए आए थे। उन्हें तब पता चला था कि वह रिप्लेस कर दिए गए हैं।

जेनिफर-असित पर कही ये बात

गुरुचरण ने कहा, ''मैं जेनिफर जी से मिला, उनसे काफी बात हुई। मैं असित भाई के पास भी जाता था, क्योंकि मेरी कुछ चीजें उनसे थी। मैं कोशिश करता था कि उन दोनों की मुलाकात हो जाए। फिर कुछ ऐसा हो गया था कि लगा कि मेरे पर ही बात न आ जाए इस चीज को लेकर क्योंकि कभी-कभी जो हेल्प करने जाता है, वो बेकसूर से कसूरवान हो जाता है।''

यह भी पढ़ें: Kush Shah के शो छोड़ने पर इमोशनल हुए TMKOC के 'जेठालाल', Dilip Joshi ने किया भावुक पोस्ट

एक्टर ने कहा कि एक वक्त के बाद उन्हें ऐसा लगा कि जैसे वह इन दोनों के मामले में बेकार में फंस गए हैं। जबकि वह चाहते थे कि इनका जो भी मैटर है, वो सुलझ जाए। गुरुचरण ने ये भी बताया कि जेनिफर मामले को सुलझाने के लिए तैयार थीं, लेकिन असित मोदी मैटर सॉल्व करने के लिए तैयार नहीं थे।

दिशा की वापसी पर कही ये बात

गुरुचरण ने बताया कि दिशा वकानी ने जब शो छोड़ा, तब किसी को बुरा नहीं लगा था क्योंकि उनके घर शादी का माहौल था, तो सब खुश थे। बाद में उन्होंने वापसी के लिए फोन भी किया था। उनका वापस आना तय था, लेकिन आखिरी वक्त पर कुछ हुआ और वह वापस नहीं आईं। 

यह भी पढ़ें: TMKOC के गुरुचरण सिंह ने बयां किया दर्द, बोले- 1.2 करोड़ के कर्ज में हूं, मुंबई में काम की तलाश में एक्टर