Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

KBC 15 Juniors: 12 साल के मयंक बने 'केबीसी 15' के करोड़पति विनर, CM मनोहर लाल ने फोन कर दी बधाई

KBC 15 कौन बनेगा करोड़पति काफी पॉपुलर रियलिटी शो है। अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से कुछ कठिन सवाल पूछते हैं। इनमें कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी आते हैं जिनकी ज्ञान भरी बातें सुन खुद बिग बी हैरत में पड़ जाते हैं। केबीसी 15 के जूनियर स्पेशल के हालिया एपिसोड में 12 साल के मंयंक पहुंचे। उन्होंने अपनी नॉलेज से अमिताभ बच्चन को काफी इम्प्रेस किया।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Tue, 28 Nov 2023 06:35 PM (IST)
Hero Image
Amitabh Bachchan from Kaun Banega Crorepati Juniors (KBC 15)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kaun Banega Crorepati 15: कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं होती। न ही प्रतिभा किसी की मोहताज होती है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट एपिसोड में 12 साल के मयंक ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे मयंक ने अपनी तेज तर्राक बातों और जवाब से हैरान कर दिया। मयंक न सिर्फ बातों के धनी हैं, बल्कि उनमें ज्ञान भी कूट-कूटकर भरा है।

12 साल के बच्चे ने जीता 1 करोड़

इस वीक 'कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स' आयोजित किया जा रहा है। इसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे हॉट सीट पर होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं। इस बार हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले आठवीं क्लास के स्टूडेंट मयंक पहुंचे थे। फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में सबसे तेज गति से जवाब देने के बाद उन्हें गेम खेलने का मौका मिला। बिग बी द्वारा पूछे गए सवालों के सही जवाब देकर मयंक ने एक करोड़ का अमाउंट जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार को फोन कर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने दी परिवार को बधाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मयंक के पिता से बात की और उन्हें चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। उन्होंने मयंक के पिता से क्या बात की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ''हरियाणा के महेंद्रगढ़ के लाल, आठवीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक ने KBC जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जीनियस बेटे के पिता से फ़ोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना की।''

'केबीसी 15' के सबसे कम उम्र के बने करोड़पति

एक करोड़ की राशि जीतकर मयंक 'केबीसी 15' के सबसे कम उम्र के करोड़पति बन गए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले भी वह इस सीजन के सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

नॉलेज देख अमिताभ हुए हैरान

मयंक 12 साल के हैं, लेकिन उनके पास ज्ञान उनकी उम्र से भी ज्यादा है। खुद अमिताभ बच्चन उनकी स्किल्स से प्रभावित नजर आए। मयंक के सवालों का जवाब देने का तरीका भी अमिताभ बच्चन को खूब भाया। इतना ही नहीं, बल्कि इस जूनियर कंटेस्टेंट ने बिग बी के सामने अपने सपनों के बारे में भी बात की। मयंक ने कहा कि वह कोई सीक्रेट नहीं रखना चाहता और स्काई उसके लिए लिमिट है।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर के साथ फ्रेंडली नहीं था Ranbir Kapoor का रिलेशन, अपने पिता को लेकर 'Animal' एक्टर ने किया बड़ा खुलासा