Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: छोटे पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं अरशद वारसी, इन चार कंटेस्टेंट्स की भी दिखी झलक

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo मेकर्स ने झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) शो का प्रोमो रिलीज कर दिया। इस सीजन में कई फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। इस शो की खास बात यह भी है कि एक बार फिर ये शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Wed, 18 Oct 2023 09:26 PM (IST)
Hero Image
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: टीवी का मोस्ट फेमस शो 'झलक दिखला जा' (Jhalak Dikhhla Jaa) अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। पिछले कुछ दिनों से इस शो की चर्चा हो रही थी। अब मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया। इस सीजन में कई फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। इस शो की खास बात यह भी है कि एक बार फिर ये शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है।

'झलक दिखला जा सीजन 11' प्रोमो

सोनी टीवी ने झलक दिखला जा 11 का प्रोमो रिलीज कर दिया है। वीडियो में तीन शानदार जज नजर आ रहे हैं। एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) टीवी पर कमबैक कर रहे हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) भी नजर आने वाली है। वहीं, होस्टिंग का जिम्मा गौहर खान और ऋत्विक धनजानी को मिली है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11 के स्टेज पर थिरकते नजर आएंगे आमिर अली, कंफर्म कंटेस्टेंट बने एक्टर

समाने आई चार कंटेस्टेंट्स की झलक

इस वीडियो में शो के चार कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई है। पहली झलक टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की होती है। तो वहीं दूसरी झलक संगीता फोगट की होती है। तीसरे नबंर पर करुणा पांडे और चौथ पर अद्रिजा सिन्हा नजर आती हैं।

हालांकि, बाकी कंटेस्टेंट्स की झलक इस प्रोमो में नहीं दिखाई गई। वैसे इस शो में उर्वशी ढोलकिया, आमिर अली, आयशा सिंह, शिव ठाकरे, डेजी शाह, राजीव ठाकुर और तनीषा मुखर्जी भी नजर आने वाले हैं। ये शो 11 नवंबर से टीवी पर प्रीमियर होने वाला है।


यह भी पढ़ें-  Jhalak Dikhhla Jaa 11 में डांस से कोहराम मचाएंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, KKK 13 के इन खिलाड़ियों पर भी लगी मुहर!