Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jiya Shankar की मां अस्पताल में भर्ती, परेशान एक्ट्रेस बोलीं- 'प्रार्थनाएं ही चमत्कार कर सकतीं...'

Jiya Shankar की मां अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के बीमार होने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। जिया का कहना है कि वह बहुत बुरे फेज से गुजर रही हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में अपने फैंस से अपील की है। जानिए इस बारे में।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 08 Apr 2024 06:11 PM (IST)
Hero Image
अस्पताल में भर्ती हुईं जिया शंकर की मां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jiya Shankar Mother Hospitalized: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) से पॉपुलर हुईं जिया शंकर (Jiya Shankar) बुरे फेज से गुजर रही हैं। जिया की मां सुरेखा गावली अस्पताल में भर्ती हैं। जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने मां के लिए फैंस प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

जिया शंकर की मां अस्पताल में भर्ती

जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और एक बार फिर से एक बुरे फेज से गुजर रही हैं। जिया ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "नमस्ते परिवार, उम्मीद है कि आप सभी ठीक होंगे। मेरी मां सचमुच बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

पिशाचिनी फेम जिया शंकर ने आगे लिखा, "हमें फिर से कठिन परिस्थिति में डाल दिया गया है। मेरा मानना है कि प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं। प्लीज मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें। इस प्वॉइन्ट पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा। धन्यवाद, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। स्वस्थ रहें।"

यह भी पढ़ें- Jiya Shankar Pics: पहले नहीं देखी होंगी बिग बॉस फेम जिया शंकर की ये तस्वीरें, दिलकश हुस्न कर देगा दीवाना

बचपन में अलग हो गए थे माता-पिता

जिया शंकर जब छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। जिया को उनकी मां ने अकेले ही पाला है। जब जिया बिग बॉस में आई थीं, तब उन्होंने कहा था कि पिता से अलग होने के बाद वह कभी उनसे नहीं मिलीं और ना ही उनके पिता ने कभी उन्हें कॉन्टैक्ट किया। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। 

जिया टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने पिशाचिनी, लाल इश्क और काटेलाल एंड संस जैसे टीवी शोज में काम किया है। वह रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म वेद में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- पैपराजी के सामने Oops मोमेंट का शिकार हुईं Jiya Shankar, दिया ऐसा रिएक्शन, Video वायरल