Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tanisha Kuppanda: कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट तनीषा कुपांडा के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Tanisha Kuppanda 8 अक्टूबर को कन्नड़ सिनेमा का बिग बॉस सीजन 10 शुरू हुआ था। इस शो में कन्नड़ सिनेमा के कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। अब इस शो की प्रतियोगी तनीषा कुपांडा ( Tanisha Kuppanda ) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। तनीषा कुपांडा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 14 Nov 2023 09:48 PM (IST)
Hero Image
तनीषा कुपांडा के खिलाफ एफआईआर (Photo X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tanisha Kuppanda:  टीवी शो बिग बॉस इन दिनों दर्शकों को दिलों पर राज कर रहा है। ये शो हिंदी भाषा के साथ-साथ कन्नड़ भाषा में भी आने लगा है। कन्नड़ इंडस्ट्री में इस शो का 10वां सीजन चल रहा है।

जो काफी फेमस हो रहा है। बीते महीने की 8 अक्टूबर को कन्नड़ सिनेमा का बिग बॉस सीजन 10 शुरू हुआ था। इस शो में कन्नड़ सिनेमा के कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। अब इस शो की प्रतियोगी तनीषा कुपांडा (Tanisha Kuppanda) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 King: सभी को पीछे छोड़ यह कंटेस्टेट बना बिग बॉस हाउस का किंग, ट्रॉफी जीतने की भी पूरी उम्मीद

क्यों हुई तनीषा कुपांडा के खिलाफ एफआईआर

तनीषा कुपांडा (Tanisha Kuppanda) को लेकर खबर है कि उन पर भोवी समुदाय की महिला अध्यक्ष पद्मा ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भोवी समुदाय के बारे में अपमानजनक बयान दिए हैं।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के रिश्ते में आई दरार, पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

शो के दौरान तनीषा और प्रताप के बीच जो बातचीत हुई थी वह टिप्पणी आपत्तिजनक और भोवी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।