Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिग बॉस 10 : पत्‍नी ने भेजा ऐसा लेटर, करण मेहरा के निकल आए आंसू

'बिग बॉस' के घर में हर रोज कुछ नया हंगामा हो रहा है, इस बीच टीवी अभिनेता करण मेहरा भावुक होते भी नजर आए।

By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Sun, 30 Oct 2016 01:04 PM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'बिग बॉस' के घर में करण मेहरा का नाम भी उन सदस्यों में शुमार हैंं जो आए दिन किसी न किसी विवाद का कारण बन रहे हैं। पहले करण से मनु पंजाबी का विवाद हुआ था, बाद में मोनालिसा से भी करण की बहस हुई। स्वामी ओमी और करण के बीच भी लड़ाई हुई। मगर इस बार मामला अलग है। करण को घर में भावुक होते देखा गया है। दरअसल, उनकी पत्नी निशा रावल ने एक लेटर भेजा था। साथ में योग मेट भी था।

निशा ने लेटर में लिखा कि वो करण को कितना याद कर रही हैं। करवाचौथ पर करण को कितना मिस किया। निशा ने खत में यह भी लिखा कि डेटिंग के दौरान दोनों किस तरह से एक-दूसरे को लेटर लिखा करते थे। वहीं पुराने पलों को याद करते हुए करण एकाएक रो पड़े। हालांकि इस मौके पर घर के सदस्य वहां नहीं मौजूद थे। करण अकेले ही दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा हुआ कि उर्वशी रौतेला ने हमेशा के लिए पटाखों से कर ली तौबा

देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में करण कितने दिन घर में बिताते हैं। फिलहाल आप देखिए वो तस्वीर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दिवाली पर क्या आपने देखा दीपिका और विन डीजल का ये क्यूट वीडियो?