Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2023: Shraddha Arya ने हाथ में पति राहुल के नाम की रचाई मेहंदी, दूसरी बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत

Karwa Chauth 2023 बुधवार को देश में करवा चौथ सेलिब्रेट किया जाएगा। सुहागन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। एक्ट्रेसेस भी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। श्रद्धा आर्या ने अभी से करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी भी सजा ली है।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Tue, 31 Oct 2023 06:23 PM (IST)
Hero Image
करवा चौथ पर श्रद्धा आर्या ने पति के नाम की रचाई मेहंदी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Arya Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का त्योहार हर शादीशुदा कपल्स के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद को देख अपना व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ से पहले हाथों में पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं। अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने भी करवा चौथ के लिए हाथों में मेहंदी लगवा ली है।

'कुंडली भाग्य' में प्रीता अरोड़ा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं श्रद्धा आर्या इस साल दूसरी बार करवा चौथ मनाएंगी। हाल ही में, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सरगी की झलक दिखाई थी। सरगी में श्रद्धा को साड़ी, चूड़ी-बिंदी और मिठाइयां मिली थीं। अब अभिनेत्री ने मेहंदी नाइट से फोटो शेयर की है। 

Shraddha Arya Sargi

करवा चौथ से पहले श्रद्धा आर्या ने अपने हाथों में पति राहुल नागल (Rahul Nagal) के नाम की मेहंदी रचाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई एक फोटो में एक्ट्रेस ने हाथ में पति राहुल का नाम लिखवाया है। दूसरी फोटो में पैरों पर लगी मेहंदी की झलक दिखाई है।

Shraddha Arya Karwa Chauth 2023 Pics

इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने घर के लिविंग रूम की तस्वीर भी शेयर की है, जिससे देख ये कहना गलत नहीं होगा कि इस साल श्रद्धा अपने घर पर करवा चौथ मनाएंगी। उन्होंने अपने घर को खूबसूरती से सजा दिया है। 

यह भी पढ़ें- Kundali Bhagya की 'प्रीता' बनीं नए घर की मालकिन, गृह प्रवेश से Shraddha Arya ने दिखाई आशियाने की पहली झलक

अंकिता के साथ श्रद्धा ने मनाया था पहला करवा चौथ

पिछले साल श्रद्धा आर्या ने अपना पहला करवा चौथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ सेलिब्रेट किया था। 2022 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का भी पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ पहला करवा चौथ था। हालांकि, इन दिनों अंकिता और विक्की सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' (Bigg Boss Season 17) में हैं। ऐसे में दोनों बीबी हाउस में करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे।

मालूम हो कि श्रद्धा आर्या ने नवंबर 2021 में नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। 

यह भी पढ़ें- Kundali Bhagya की संस्कारी बहू ने बिकिनी पहन दिखाया बोल्ड अवतार, लोगों ने कहा- प्रीता के संस्कार बिगड़ रहे हैं