Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सालों बाद दोबारा एंट्री करने जा रहे हैं छोटे पर्दे के 'अनुराग', रुबीना दिलैक संग फरमाएंगे इश्क

सीजेन खान जल्द ही कलर्स टेलीविजन के सबसे चर्चित शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में नजर आने वाले हैं। इस धारावाहिक में सीजेन रुबीना दिलैक के अपोजिट नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये शो जल्द ही 15 साल का लीप लेने वाला हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Mon, 12 Apr 2021 01:52 PM (IST)
Hero Image
सीजेन खान, रुबीना दिलैक- फोटो साभार: Twitter (Colors TV)

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे पर साल 2001 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा शो 'कसौटी जिंदगी की' अपनी स्टारकास्ट के लिए पहचाना जाता था। धारावाहिक को उस समय खूब सारा प्यार मिला था। सबसे ज्यादा प्यार मिला था शो के लीड कैरेक्टर्स प्रेरणा और अनुराग को। ये किरदार श्वेता तिवारी और सीजेन खान ने निभाए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। लेकिन इस धारावाहिक के बाद सीजेन इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। अब कई सालों बाद उन्होंने एक बार फिर से टीवी में वापसी कर ली है।

दरअसल सीजेन खान जल्द ही कलर्स टेलीविजन के सबसे चर्चित शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में नजर आने वाले हैं। इस धारावाहिक में सीजेन रुबीना दिलैक के अपोजिट नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये शो जल्द ही 15 साल का लीप लेने वाला हैं। जिसके बाद एक बार फिर से सौम्या के पति हरमन की एंट्री होने वाली है। सीजेन शो में हरमन के किरदार में ही नजर आने वाले हैं।

— ColorsTV (@ColorsTV) April 11, 2021

कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हाल ही में एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें सीजेन खान की एंट्री का सीक्वल दिखाया जा रहा है। सीजेन शो में उसी तरह एंट्री करने वाले हैं जैसे उन्होंने बीस साल पहले 'कसौटी जिंदगी की' में की थी। इसे देखकर सीजेन खान के फैंस काफी खुश हैं। प्रोमो वीडियो को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि शो में सीजेन और रुबीना के बीच रोमांटिक ट्रैक देखने को मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले शो में हरमन सिंह का किरदार अभिनेता विवयन डिसेना ने निभाया था। विवियन के किरदार को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। अब सीजेन विवयन को रिप्लेस कर रहे हैं तो ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि दर्शक उतना ही प्यार सीजेन को देंगे जितना विवयन को मिला था।

गौरतलब है कि सीजेन खान एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में साल 2001 ले 2008 तक नजर आए थे। साल 2009 में सीजेन धारावाहिक 'सीता और गीता' में भी नजर आए। इसके बाद से ही वो छोटे पर्दे से गायब हो गए थे। यहां तक कि सीजेन ने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी थी। लेकिन दर्शकों के दिल में सीजेन अब भी बसते हैं। उनकी दोबारा वापसी से भी उनके फैंस खासे उत्साहित हैं।