Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPS बहन की सच्ची कहानी पर Kavita Chaudhary ने बनाई थी 'उड़ान', शेखर कपूर-सतीश कौशिक ने भी निभाई थी अहम भूमिका

Kavita Chaudhary Death जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और निर्देशक कविता चौधरी का निधन हो गया है। बीती रात एक्ट्रेस ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कविता को 80 के दशक में आए टीवी सीरियल उड़ान के लिए प्रसिद्धि मिली थी। यह कहानी उनकी बड़ी बहन पर आधारित थी।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 16 Feb 2024 09:28 PM (IST)
Hero Image
कविता चौधरी को उड़ान से मिली थी सफलता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kavita Chaudhary Death: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और निर्देशक कविता चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 15 फरवरी 2024 को अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली। लंबे समय से उनकी तबीयत नासाज बताई जा रही थी। वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और उनकी हालत गंभीर थी। बीती रात को हार्ट अटैक की वजह से कविता का 67 साल की उम्र में निधन हो गया।

कविता चौधरी के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है। उन्हें महिला सशक्तिकरण पर आधारित टीवी सीरियल 'उड़ान' के लिए जाना जाता था। वह डिटर्जेंट जैसे एड्स भी कर चुकी थीं। अभिनय के अलावा उनमें निर्देशन और लेखन का भी कीड़ा था, जिसके बदौलत इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान हासिल की। 

बहन की कहानी को दुनिया के सामने किया था पेश

कविता चौधरी को घर-घर में पहचान दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुए टीवी सीरियल 'उड़ान' (Udaan) ने दी थी। इसमें कविता ने खुद मुख्य भूमिका निभाई थी। वह सीरियल में कल्याणी सिंह बनी थीं। इस सीरियल की खासियत यह थी कि यह उनकी ही बड़ी बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य (Kanchan Chaudhary Bhattacharya) की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जो देश की दूसरी IPS ऑफिसर थीं। कविता ने न केवल 'उड़ान' में कल्याणी बनकर बहन की कहानी बताई, बल्कि लेखन और निर्देशन भी खुद ही किया। 

क्या थी उड़ान की कहानी?

'उड़ान' की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी को उजागर करती है, जो पुरुषों के राज में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करती है। कल्याणी सिंह कैसे एक महिला अधिकारी को अपनी प्रेरणा मानकर IPS बनने की ओर आगे बढ़ती है और इस लड़ाई में उसके परिवार कैसे उसका कदम-कदम पर साथ देते हैं, 'उड़ान' इसी संघर्ष की कहानी को बयां करती है। 

Kavita Chaudhary

यह सीरियल 80 और 90 दशक का सबसे पॉपुलर शो हुआ करता था। 1989 में प्रसारित हुए इस शो ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। 'उड़ान' दो साल तक चला था और सुपरहिट रहा था। कोरोना महामारी के दौरान इसे डीडी नेशनल पर फिर से टेलीकास्ट किया गया था। इस शो में शेखर कपूर और सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें- 35 Years Of 'Mile Sur': कैसे बना दूरदर्शन का सबसे लोकप्रिय गीत 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'? पढ़िए दिलचस्प कहानी