Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatron Ke Khiladi: रोहित शेट्टी के 'गैस टास्क' ने की सबकी हालत खराब, इस कंटेस्टेंट ने सबको हैरान कर मारी बाजी

Khatron Ke Khiladi रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का स्तर बीतते समय के साथ और भी बढ़ता जा रहा है और कंटेस्टेंट पर शो से एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट को गैस टास्क दिया जिसमें इस कंटेस्टेंट ने बाजी मारी।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 05:29 PM (IST)
Hero Image
khatron ke khiladi 12 rubina dilaik to jannat jubair and tushar kalia gas task spoiled contestant condition. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' धीरे-धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में बचे हुए कंटेस्टेंट पर खतरा भी बढ़ता जा रहा है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में कई ऐसे स्टंट्स खिलाडियों ने किए जो इससे पहले के सीजन में कभी नहीं देखे गए। हाल ही में कंटेस्टेंट ने रोहित शेट्टी के शो में 'गैस टास्क' किया, जिसने रुबीना दिलैक से लेकर जन्नत जुबैर तक की हालत खराब कर दी। इस टास्क के अंत तक जो कंटेस्टेंट अपनी कुर्सी से नहीं हिला उसका नाम जानकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

'गैस टास्क' में इस कंटेस्टेंट ने तुषार कालिया तक को दी मात

कोरियोग्राफर और डांस दीवाने शो के जज रह चुके तुषार कालिया इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। उन्होंने लगभग सभी टास्क जीते हैं, लेकिन 'गैस टास्क' में उनकी भी हालत खराब हो गई। हाल ही में मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' का नए टास्क का एक प्रोमो शेयर किया। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट से गैस टास्क करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nishant Bhat (@nishantbhat85)

टास्क में सभी कंटेस्टेंट की हुई हालत खराब

इस प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट एक रूम में है और चेयर पर बैठे हैं और गैस लीक कर दी गई है। धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट अपनी सीट से उठकर बाहर जाने लगे और अंत में केवल निशांत भट्ट और तुषार कालिया ही रह गए। तुषार कालिया से भी जब गैस का धुंआ बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह भी उठ गए और निशांत भट्ट ये टास्क जीत गए।

रोहित शेट्टी के शो में बचे हैं बस ये कंटेस्टेंट

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का आगाज 2 जुलाई की शुरुआत में हुआ था। जहां शो में 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ने पार्टिसिपेट किया था। लेकिन अब शो में सिर्फ आठ ही कंटेस्टेंट बचे हुए हैं, जिनमें रुबीना दिलैक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, कनिका मान, निशांत भट्ट, मोहित मलिक, राजीव अदातिया और तुषार कालिया बचे हुए हैं, जोकि शो में अंत तक टिके रहने और किसी भी खतरें का सामना करने के लिए बिलकुल तैयार दिखाई दे रहे हैं।