Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatron Ke Khiladi 13: नायरा बनर्जी को शो में भाग लेने के लिए मिल रही है मोटी रकम, सुनकर मुंह रह जाएगा खुला

Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 में कई कलाकार नजर आनेवाले है। अब शो में नायरा बनर्जी भी नजर आएंगी। उन्हें इस शो में भाग लेने के लिए अच्छी रकम दी जा रही है। वह इसे लेकर काफी उत्साहित है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 19 May 2023 09:47 PM (IST)
Hero Image
Khatron Ke Khiladi 13, Khatron Ke Khiladi 13 news

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इसमें नायरा बनर्जी भी भाग ले रही है। यह साउथ अफ्रीका में शूट किया जा रहा है। खतरों के खिलाड़ी भारत का पसंदीदा स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। यह इसका 13वां एडिशन होगा। इसमें डेंजर लेवल अलग लेवल का होगा। इस शो में इस बार वादा किया गया है कि यह प्रतियोगियों को अपने डर पर विजय प्राप्त करने में सहायता करेगा। इसमें काफी एडवेंचर और डेयरडेविल्स स्टंट भी होंगे। प्रतियोगियों को अपने फोबिया से जूझना होगा।

खतरों के खिलाड़ी 13 में एक्ट्रेस नायरा बनर्जी भी नजर आएंगी

इस शो में एक्ट्रेस नायरा बनर्जी भी नजर आएंगी। वह टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक है। वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली है। अब पिंकविला में छपी खबर के अनुसार वह हर एपिसोड के लिए ₹6 लाख चार्ज करने वाली है। नायरा बनर्जी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Vishal Mukesh Ambani (@vishalmukeshambani)

नायरा बनर्जी को प्रति सप्ताह 10 से 16 लाख रुपए की कमाई हो सकती है

नायरा बनर्जी को प्रति सप्ताह 10 से 16 लाख रुपए की कमाई हो सकती है। हालांकि, अभी तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर इन नंबरों की पुष्टि नहीं की है। खतरों के खिलाड़ी 13 में 14 प्रतियोगी भाग लेने वाले हैं। इनमें डेजी शाह, अर्जित तनेजा, रूही चतुर्वेदी, रोहित रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजली आनंद, शिव ठाकरे, नायरा बनर्जी और अर्चना गौतम जैसे नाम शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by Nishant Malkhani (@nishantsinghm_official)

प्रतियोगियों को दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में स्टंट परफॉर्म करने होंगे

पहले 5 दिनों तक प्रतियोगियों को दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में स्टंट परफॉर्म करने होंगे। यह शो 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर रात 9:30 बजे आ सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। फैंस में इस शो को लेकर काफी उत्सुकता है। शो के कई प्रोमो जल्द जारी किए जा सकते है। शो में हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। इसके चलते फैंस इसका काफी बेसब्री से इंतजार भी करते है। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)