Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatron Ke Khiladi 14: मुनव्वर से लेकर मनीषा रानी तक, रोहित शेट्टी के शो में खतरा मोल लेंगे ये 10 कंटेस्टेंट?

Khatron Ke Khiladi 14 कलर्स एक के बाद एक रियलिटी शो से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 17 के बाद अब मेकर्स डांस दीवाने लेकर आ रहे हैं लेकिन इस बीच ही खतरों के खिलाड़ी-14 को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मशहूर 10 सितारे रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो में खतरों से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकते हैं ये 10 सितारे / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस सीजन 17 अभी खत्म ही हुआ है और रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डांस दीवाने के साथ-साथ अब मेकर्स ने कलर्स के सबसे सफल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं और अपने इस नए सीजन में खतरों से खेलने के लिए वह कई फेमस हस्तियों को अप्रोच कर रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि बिग बॉस के बाद अभिषेक कुमार अब रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आने वाले हैं।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ अभिषेक ही नहीं, बल्कि बिग बॉस और कलर्स के अलग-अलग शोज में नजर आए ये 10 पॉपुलर स्टार्स रोहित शेट्टी के शो में आपसे में भिड़ते हुए नजर आ सकते हैं। चलिए बिना देरी किये देखते हैं 10 कंटेस्टेंट की लिस्ट-

मुनव्वर फारुकी

सियासत डेली रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के शो में अपने तेज तर्राट दिमाग चलाने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से निकलते ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'

वैसे आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए भी उनका नाम सामने आया था, लेकिन वह किन्हीं कारणों के चलते खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा नहीं बन पाए थे, ऐसे में हो सकता है कि वह अब मेकर्स के ऑफर को स्वीकार कर लें।

मनीषा रानी

अपने चुलबुले अंदाज से सबको दीवाना बनाने वालीं बिहार की मनीषा रानी इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा रानी को भी खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। मनीषा बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रही थीं और उन्होंने अपने व्यक्तित्व से टॉप 3 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

अभिषेक कुमार

इस लिस्ट में तीसरा नाम अभिषेक कुमार का है, जो बिग बॉस 17 के पहले रनरअप रहे हैं। रोहित शेट्टी जब शो के फिनाले में आए थे, तो उन्होंने अभिषेक को उनके अग्रेसिव स्वभाव पर काबू करने के लिए कहा था। तभी ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि वह बिग बॉस 17 के बाद रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बनेंगे।

ईशा मालवीय

अभिषेक के अलावा खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें भी इस शो के लिए अप्रोच किया है। अगर ईशा और अभिषेक दोनों रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनते हैं, तो इस शो में अलग ही घमासान देखने को दर्शकों को मिल सकता है।

धनश्री

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह इन दिनों झलक दिखला जा में वाइल्ड कार्ड बनकर धमाल मचा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनश्री भी रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकती हैं।

अभिषेक मल्हान

मुनव्वर फारुकी के अलावा Youtuber अभिषेक मल्हान भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में ट्रॉफी के एकदम करीब पहुंचकर वह एल्विश यादव से वोट्स कम होने के कारण हार गए थे। अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भी रोहित शेट्टी के लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बन सकती हैं।

जिया शंकर

'वेड' एक्टर जिया शंकर भी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थीं। इस शो में उनकी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभिषेक मल्हान के अलावा जिया शंकर का नाम भी खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए सामने आ रहा है।

शोएब इब्राहिम

झलक दिखला जा के एक और कंटेस्टेंट का नाम इस शो के लिए सामने आ रहा है और वो हैं एक्टर शोएब इब्राहिम। कुछ महीनों पहले ही पिता बने शोएब इब्राहिम जल्द ही रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं।

नील भट्ट

गुम हैं किसी के प्यार में फेम एक्टर नील भट्ट का गेम भले ही बिग बॉस 17 के अंदर न चला हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर और अभिषेक के साथ-साथ वह भी रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं।

मनारा चोपड़ा

इस लिस्ट में एक नाम मनारा चोपड़ा का भी है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकती हैं।

खतरों के खिलाड़ी के अब तक 13 सफल सीजन आ चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी की पूरी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होती है, जिसके लिए ये स्टार्स मई में रवाना होते हैं और जून तक इस शो की शूटिंग करते हैं। फिलहाल ये एक खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट की एक टेंटेटिव लिस्ट है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Munawar Faruqui और अभिषेक कुमार पर भड़क उठे डायरेक्टर Rohit Shetty, घर में घुसकर सुनाई खरी-खोटी