Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatron Ke Khiladi के इस कंटेस्टेंट का थामा सलमान खान ने हाथ? प्रियंका और शिव के बाद दिया अपनी फिल्म में ब्रेक

Salman Khan बॉलीवुड में नए टैलेंट को चांस देने के लिए मशहूर हैं। शहनाज-पलक के बाद बॉलीवुड के दबंग ने प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे को अपनी फिल्म में मौका दिया। अब किसी का भाई किसी की जान सलमान ने खतरों के खिलाड़ी के इस कंटेस्टेंट का हाथ थामा।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Fri, 21 Apr 2023 11:20 AM (IST)
Hero Image
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Give Break to Khatron Ke Khiladi Ex Contestant Pratik Sehajpal/instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान बॉलीवुड में नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए बहुत ही मशहूर है। उन्होंने अब तक डेजी शाह से लेकर स्नेहा उल्लाल और जरीन खान जैसी कई एक्ट्रेसेज को अपनी फिल्मों में मौका दिया। इसके अलावा हाल ही में सलमान खान ने शहनाज गिल और पलक तिवारी को 'किसी का जान, किसी की जान' से अपनी फिल्म में मौका दिया।

इसके अलावा सलमान खान ने बिग बॉस 16 में प्रियंका चहर चौधरी को भी ये कहा था कि वह घर से बाहर आने के बाद उनसे मिले। अब रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अब खतरों के खिलाड़ी के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट को भी अपनी फिल्मों से ब्रेक देने वाले हैं।

इस कंटेस्टेंट को मिल सकता है सलमान खान साथ

रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे ने फरवरी में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुद अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की थी कि उन्हें सलमान खान की मूवी ऑफर हुई है। अब हाल ही में बिग बॉस 16 के खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये जानकारी शेयर की है कि खतरों के खिलाड़ी 12 और बिग बॉस 15 में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल सलमान खान की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि भाईजान की फिल्म में उनका रोल काफी अच्छा होने वाला है। हालांकि, प्रतीक सहजपाल की तरफ से इस पर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

खतरों के खिलाड़ी के बाद मिला इस शो में मौका

प्रतीक सहजपाल के करियर की बात करे तो उन्होंने अपनी शुरुआत एमटीवी के रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से की थी। इस शो के बाद वह करण कुंद्रा संग 'लव स्कूल' में नजर आए। उन्हें बिग बॉस सीजन 15 में आने का मौका मिला, जहां उनके मेंटर करण कुंद्रा संग बड़ा झगड़ा देखने को मिला था।

इस शो ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। सलमान खान के इस रियलिटी शो के बाद वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 में नजर आए थे। इस शो के बाद उन्हें एकता कपूर के शो 'नागिन' सीजन 6 में काम करने का मौका मिला था, इसमें उनकी जोड़ी तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आई थी।