Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Halloween 2022: कृष्णा अभिषेक की बहन की हालत देख डरे लोग, होंठ और माथे से टपकते खून के साथ पहुंची पार्टी करने

आरती ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में सीरियल मायका से की थी। इसके बाद वो उतरन परिचय देवों के देव महादेव वारिस गंगा संतोषी मां उड़ान जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही आरती बिग बॉस 13 में बतौर  कंटेस्टेंट नजर आईं थीं।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaUpdated: Tue, 01 Nov 2022 12:37 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Krushna Abhishek Aarti Singh Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Halloween Party Look: इस वक्त हर किसी पर हैलोइन का भूत सवार है। आमतौर पर जहां लोग हमेशा अपनी खूबसूरती से दूसरों को मात देने में लगे रहते हैं, वहीं हैलोइन के मौके पर लोग सबसे ज्यादा डरावने और भूतिया दिखना चाहते हैं। इस वक्त हैलोइन वीक चल रहा है। ऐसे में स्टार्स डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। अब तक कई स्टार्स के हैलोइन लुक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनका डरावना लुक देखकर कोई भी खौफ खा जाएगा।

आरती सिंह बनीं ड्रैकुला

आरती सिंह हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की हैलोइन पार्टी में पहुंची। इस दौरान आरती ने अपने लुक से हर किसी को डराने की पूरी कोशिश की। एक्ट्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खून पीने वाली पिशाच यानी ड्रैकुला का गेटअप किया है। आरती सिंह ब्लैक कलर की लंबी ड्रेस पहने पार्टी में पहुंची थीं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टीशन करके खुला रखा और डार्क ब्लडी रेड कलर का लिप कलर लगाया था। यही नहीं उन्होंने उसी लिप कलर को अपने माथे और होंठों से खून की तरह बहता भी दिखाया। इस दौरान सच में आरती काफी डरावनी नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स को आरती सिंह का हैलोइन पार्टी लुक काफी पसंद आ रहा है। कमेंट कर यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आरती सिंह का वर्कफ्रंट

आरती सिंह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। आरती के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में सीरियल 'मायका' से की थी। इसके बाद वो 'उतरन', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव', 'वारिस', 'गंगा', 'संतोषी मां', 'उड़ान' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही आरती 'बिग बॉस 13' में बतौर  कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। बात में वो सीजन 24 में सेलेब्रिटी पैनल में हिस्सा लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरती बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। 

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai: इस सवाल का जवाब देकर ऐश्वर्या ने रचा था इतिहास, खूबसूरती और दिमाग से 87 सुंदरियों को दी थी मात