Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lakshadweep Vs Maldives: लक्षद्वीप के सपोर्ट में उतरीं Urvashi Dholakia, पोस्ट में कर दी ये गलती, हुईं ट्रोल

Lakshadweep Vs Maldives मालदीव के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके साथ ही मालदीव छोड़ लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की मांग उठने लगी। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी अपना समर्थन दिया। फिल्म के साथ क्रिकेट जगत के भी दिग्गजों ने सपोर्ट किया। अब एक नामी टीवी एक्ट्रेस भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Tue, 16 Jan 2024 05:14 PM (IST)
Hero Image
लक्षद्वीप के सपोर्ट में उतरीं उर्वशी ढोलकिया, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप ट्रिप ने देशभर का ध्यान खींचा। विदेश में भी पीएम के इस विजिट की चर्चा रही। मामला तब विवाद में बदल गया जब मालदीव के कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद पूरा भारत प्रधानमंत्री के पक्ष में उतर आया।

इसके साथ ही मालदीव छोड़ लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की मांग उठने लगी। बॉलीवुड के कई  स्टार्स ने भी अपना समर्थन दिया। फिल्म के साथ क्रिकेट जगत के भी दिग्गजों ने सपोर्ट किया। अब एक नामी टीवी एक्ट्रेस भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Lakshadweep Vs Maldives: लक्षद्वीप पर टिप्पणी से तिलमिलाए अमिताभ बच्चन, कहा- 'हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिये'

उर्वशी ने शेयर किया वीडियो

टीवी की पॉपुलर वैम्प उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी बताया, लेकिन इस बीच उनसे एक गलती हो गई और एक्ट्रेस ट्रोलर के निशाने पर आ गईं।

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

क्यों ट्रोल हुईं उर्वशी ?

उर्वशी ढोलकिया ने अपने लक्षद्वीप ट्रिप का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उस वक्त के बारे में जब मैं लक्षद्वीप में थी। बेहद खूबसूरत जगह है।" एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में लक्षद्वीप की स्पेलिंग लिखने में गलती कर दी। उन्होंने  LAKSHADWEEP की जगह LAKSHDWEEP लिख दिया। उर्वशी रौतेला की इस गलती पर एक यूजर की नजर पड़ गई। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए यूजर ने कमेंट किया, "ये LAKSHADWEEP है ना कि LAKSHDWEEP।"

रणवीर सिंह से हुई गलती

लक्षद्वीप को लेकर अब तक कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इनमें कुछ लक्षद्वीप की जगह मालदीव की फोटो शेयर करने की वजह से ट्रोल भी हुए थे। इनमें रणवीर सिंह का नाम शामिल है। हालांकि, उन्होंने ट्रोलिंग के बाद अपनी पोस्ट डिलीट कर दिया था।

बिग बी ने किया सपोर्ट

लक्षद्वीप मामले में अमिताभ बच्चन ने भी एक्स पर अपना समर्थन दिया था। उन्होंने कहा, "हमारी अपनी चीजें सबसे अच्छी हैं .. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर जगहें हैं .. हैरान करने वाले पानी के बीच और अंडरवाटर एक्सपीरियंस का अनुभव है बिल्कुल अविश्वसनीय है.. हम भारत हैं  , हम आत्मनिर्भर हैं  , हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये। जय हिन्द।"

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने किराए पर उठाया करोड़ों की कीमत का लग्जरी ऑफिस, KBC 15 के बाद ऐसे कमाएंगे मोटा मुनाफा