Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lock Upp: मुनव्वर फारूकी और शिवम शर्मा के बाद 'लॉक अप' को मिला तीसरा फाइनलिस्ट, फिर निराश हुईं पायल रोहतगी

पायल यह जानकर टूट गई कि उसने टास्क नहीं जीता। तो वही इस बार सभी पांच लड़कियां पायल रोहतगी आजमा फलाह पूनम पांडे अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे का नाम चार्जशीट में शामिल हैं। इनमें से किसी एक को जजमेंट के दिन एलिमिनेट कर दिया जाएगा।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sat, 30 Apr 2022 10:17 AM (IST)
Hero Image
Lock Up got third finalist After Munawar Farooqui and Shivam Sharma

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट के रियलिटी शो को अपनी तीसरा फाइनलिस्ट भी मिल चुका है। लेटेस्ट एपिसोड में प्रिंस नरूला और पायल रोहतगी के बीच फिनाले वीक में पहुंचने के लिए एक टास्क में भिड़ंत देखी गई। जेलर करण कुंद्रा ने नाखून काटने के टास्क को करने के लिए अखाड़े में प्रवेश किया। हालांकि, इसे निष्पक्ष रखने के लिए प्रिंस नरूला ने उनकी जगह टास्क खेलने के लिए अंजलि अरोड़ा को चुना। प्रिंस ने टॉस जीतकर पायल को पहले टास्क करने को कहा ताकि अंजलि को टास्क को अच्छी तरह समझने का मौका मिले। टास्क को पायल ने सबसे पहले शुरू किया था।

अंत में, अखाड़ा टास्क शुरू हुआ, और कार्य के एक भाग में प्रत्येक पक्ष से एक खिलाड़ी को धनुष चलाना था। करण ने पूछा कि तीरंदाज कौन होगा और जहां पायल ने शिवम शर्मा को चुना, वहीं प्रिंस ने मुनव्वर फारूकी का नाम लिया। पायल के लिए ये टास्क बुरा साबित हुआ। दरअसल, पहेली बनाने के दौरान पायल का ध्यान भटक गया था और उनका काफी समय भी बर्बाद हो गया था। वह सीसॉ से भी गिर गईं। फिर अंजलि अपनी बारी के लिए गई और शिवम ने अंजलि की अंगूठियों को दो फाड़ कर दिया। अंत में, समय के आधार पर, प्रिंस ने एरिना टास्क जीत लिया क्योंकि पायल ने पहेली बनाने में बहुत समय बर्बाद किया।

प्रिंस ने 6 मिनट से टास्क जीत लिया। पायल यह जानकर टूट गई कि उसने टास्क नहीं जीता। इसके साथ ही प्रिंस नरूला फिनाले वीक में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट बने। वह अब तीसरे फाइनलिस्ट के रूप में शिवम शर्मा और मुनव्वर फारूकी के साथ जुड़ गए हैं। बता दें कि इस बार सभी पांच लड़कियां पायल रोहतगी, आजमा फलाह, पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे का नाम चार्जशीट में शामिल हैं। इनमें से किसी एक को जजमेंट के दिन एलिमिनेट कर दिया जाएगा।