Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कार के बाद अब Manisha Rani ने खरीदी एक और नई प्रॉपर्टी, यूजर्स बोले-'एक बिहारी सब पर भारी'

बिहार की लाडली मनीषा रानी ने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और व्यक्तित्व के दम पर एक अलग जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर जब भी Manisha Rani कोई वीडियो शेयर करती हैं तो वह तुरंत ही वायरल हो जाता है। मनीषा रानी ने बीते साल ही कार खरीदी थी। अब कार के बाद एक्ट्रेस ने खुद की एक प्रॉपर्टी खरीदी है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 03 Apr 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
कार के बाद अब Manisha Rani ने खरीदी एक और नई प्रॉपर्टी/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी अपने करियर में हर दिन एक नई सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी भले ही उनके हाथ न लगी हो, लेकिन इस शो से निकलने के बाद उन्हें भरपूर काम मिला। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया।

बिहार की लाडली मनीषा रानी के करियर में चार चांद लगाए 'झलक दिखला जा' सीजन 11 ने, जिसकी ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। अपने करियर में लगातार ऊंचा मुकाम छू रहीं मनीषा रानी (Manisha Rani) ने बीते साल लग्जरी कार खरीदी थी। अब इस लग्जरी कार के बाद अब मनीषा रानी ने एक और नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके लिए फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मनीषा रानी ने इस जगह पर खरीदी खुद की जमीन

मनीषा रानी म्यूजिक वीडियो और शोज के साथ-साथ अपने Youtube Channel के माध्यम से भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने Elvish Yadav से दोस्ती खत्म की। इसके अलावा अब हाल ही में मनीषा रानी का एक और यूट्यूब व्लॉग सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Manisha Rani Video: गुलाबी साड़ी में मनीषा रानी ने दिखाई ऐसी मदमस्त अदाएं, फैंस बोले- ये लड़की नहीं अंगार है

इस वीडियो में मनीषा रानी अपने फैंस के साथ खुशी शेयर करते हुए बता रही हैं कि उन्होंने अपने राज्य बिहार में खुद की जमीन खरीदी है, जिसके रजिस्ट्री के कागजात भी उन्होंने फैंस को व्लॉग में दिखाए। इसके अलावा मनीषा ने उस बड़े से लैंड की वीडियो भी शेयर की, जो उन्होंने हाल ही में खरीदा है, जिस पर उनका नया घर बन रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी मनीषा रानी को बधाई

मनीषा रानी के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी इस नई अचीवमेंट के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सफलता खाली मनीषा रानी की नहीं, बल्कि हम सब की है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "एक बिहारी सब पर भारी"।

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ज्वाइंट परिवार में बड़ी होने के बाद उन्होंने अपने परिवार के लिए बिहार में एक प्रॉपर्टी खरीदी और एक बड़ा घर बनाया। अब वह जल्द ही मुंबई में भी अपना घर बना लेगी। क्या खूबसूरत विचार है बाबू, हमें तुम पर बहुत गर्व है"।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने उड़ाया Manisha Rani का मजाक, पलटवार करते हुए बोले- 'वो दूसरों के लाइफ की...'