Move to Jagran APP

Munawar Faruqui ने उठाया अपनी नई गर्लफ्रेंड के नाम और चेहरे से पर्दा, जानकर फैंस के भी उड़े होश

Munawar Faruqui Mystery Girl Video मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) शो खत्म होने के बाद लगातार अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुन्ना ने सीजन 17 के कंटेस्टेंट के साथ मुंबई में शानदार पार्टी में स्पॉट हुए थे। इसी बीच उनकी नई गर्लफ्रेंड को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी खबरे आ रही हैं।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 11 Feb 2024 11:43 PM (IST)
Hero Image
मुनव्वर फारूकी की नई गर्लफ्रेंड (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui Mystery Girl Video: बिग बॉस सीजन 17 के विनर बनें मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) शो खत्म होने के बाद लगातार अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मुन्ना ने सीजन 17 के कंटेस्टेंट के साथ मुंबई में शानदार पार्टी में स्पॉट हुए थे।

इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी मिस्ट्री गर्ल संग एक फोटो शेयर की थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी नई गर्लफ्रेंड की अफवाहें तेज हुई थी। कॉमेडियन के इस पोस्ट ने उनकी फीमेल फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा दी है। हालांकि, अब इन खबरों पर खुद मुनव्वर फारूकी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui: बॉबी देओल के गाने पर जमकर थिरके मुनव्वर फारूकी, 'जमाल कुडू' के सिग्नेचर स्टेप को किया रिक्रिएट

कौन है मुनव्वर की नई गर्लफ्रेंड

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपनी पोस्ट के करीब दो घंटे बाद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कोई लड़की नहीं बल्कि वो खुद पिंक कलर के कुर्ते में नजर आए थे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि हम तो सिंगल ही रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट पर मुनव्वर फारूकी से पैपराजी ने पूछा तो उन्होंने हंसते  हुए कहा, अरे वो मैं ही था। मैंने ही रेड कुर्ता पहना था, वो मेरा ही हाथ था। मैं बस मजाक कर रहा था'।

 शुभमन संग मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नजर आ रहे हैं। एक तरफ मुनव्वर जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शुभमन भी ब्लैक प्रिंटेड शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह एनिमल के गाने 'जमाल कुडू' के सिग्नेचर स्टेप को रीक्रिएट करते दिखाई दिए। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस विनर Munawar Faruqui ने क्रिकेटर Shubman Gill संग दिए पोज, फोटो हुई वायरल