Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Naagin 6: क्या तेजस्वी प्रकाश संग रोमांस करते नजर आएंगे प्रतीक सहजपाल? नए प्रोमो में दिखी एक्टर की पहली झलक

Naagin 6 तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 में एक नए कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है। इस बार शो में रुद्र के रूप में प्रतीक सहजपाल के नजर आए की उम्मीद की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। 

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sun, 11 Sep 2022 11:18 AM (IST)
Hero Image
Naagin 6: Prateek Sahajpal as rudra will be seen romancing Tejashwi Prakash

नई दिल्ली, जेएनएन। नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा की रोमांटिक जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 8 महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे इस शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अपने लिए जगह बनाई। शो के मेकर्स लगातार कोशिश करते हैं कि हर एपिसोड में कुछ नया ट्विस्ट एंड टर्न लाया जाए जिससे शो को लेकर लोगों में इंटरेस्ट बना रहे।

बिग बॉस विनर तेजस्वी के नागिन 6 में उनके लुक की सोशल मीडिया पर चर्चा रही। शो में नयापन लाने के लिए इसमें एक लंबा लिप दिखाया गया। अब प्रथा की बेटी कहानी को आगे बढ़ाएगी। हाल ही में शो का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें एक नए कैरेक्टर 'रुद्र' की पहली झलक दिखाई गई है।

सोशल मीडिया पर रुद्र को लेकर कयास लगने लगे कि यह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 15 में फर्स्ट रनर अप रह चुके प्रतीक सहजपाल है। फैंस ने 'Pratik as Rudra' ट्रेंड कराना शुरू भी कर दिया है। लोग प्रोमो वीडियो में फ्रेम बाय फ्रेम प्रतीक से रुद्र को मैच करा रहे हैं। प्रतीक को चाहने वाले इससे काफी खुश हो रहे हैं कि अब तो नागिन 6 में उन्हें तेजस्वी संग रोमांस करते हुए देखेंगे।

~PRATIK DEBUT AS RUDRA pic.twitter.com/Ljm2HXzNPg— BIGGBOSS16_NEWS (@RealityShows45) September 10, 2022

PRATIK DEBUT AS RUDRA pic.twitter.com/LIAClhsOZG— Sarbari Barman (@PratiksAngel) September 10, 2022

टीवी के पॉपुलर सीरियल नागिन 6 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखा गया कि प्रथा सपना देखती है कि अनमोल नागिन बन जाती है और बाघ से एक महिला की जान बचाने के लिए लड़ जाती है। प्रथा जब सपने से जागती है तो हैरान रह जाती है। इसके बाद वह अपने सामने ऋषभ और अनमोल को हंसते हुए देखती है। प्रथा सोचती है कि उसने अच्छा किया कि अपनी सच्चाई ऋषभ को नहीं बताई। आज के दिन अनमोल का बर्थडे भी है जिसके लिए सभी लोग तैयारी शुरू कर देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि प्रतीक सहजपाल हाल ही में खतरों के खिलाड़ी से एलिमिनेट कर दिया गया। इनका एलिमिनेशन दूसरी बार हुआ है। इससे पहले उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर लाया गया था। खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी, प्रतीक के रवैए से काफी नाराज नजर आए क्योंकि उन्होंने काफी सारे स्टंट करने से पहले ही मना कर दिया था।