Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anita Hassanandani का ट्रांसफॉर्मेशन देख चकराया फैंस का दिमाग, वीडियो में एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री आनीता हसनंदानी रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनीता हसनंदानी साल 2021 फरवरी के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के बाद से ही अनीता अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Thu, 10 Nov 2022 10:19 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Anita Hassanandani Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Anita Hassanandani Transformation: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का का जलवा बिखेरने वाली अनीता हसनंदानी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अनीता ने साल 2021, फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब वो फिर से अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव हो गई हैं। एक्टिंग के साथ अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अनीता का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख आपका भी सिर घूम जाएगा। अनीता का ये वीडियो आपको भी फिट होने के लिए इंस्पायर कर सकता है।

अनीता का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो हो रहा वायरल

'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पहले उनका पेट निकला हुआ और वो काफी हैवी बॉडी में नजर आ रही हैं, लेकिन अचानक ही उनका ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन होता है कि हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं। वीडियो में अनीता का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन हुआ की बस पूछिए मत। उनका पेट पूरी तरह से अंदाज नजर आ रहा है और वो काफी फिट दिख रही हैं। इसके साथ ही अनीता ने अपनी फिटनेस का राज भी फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आपको बस इतना ही होना चाहिए। वहां पर होना...। अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, जीरो डाइट पर ध्यान दें! मैं सब कुछ खाता हूं। आपका धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

बेटे संग बिता रही हैं क्वालिटी टाइम

आपको बता दें कि काम के साथ ही अनीता हसनंदानी इन दिनों काम के साथ-साथ अपने बेटे आरव के साथ मदरहुड टाइम बिता रही हैं। अक्सर वो अपने बेटे आरव और पति रोहित रेड्डी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं आरव की तस्वीरें और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं।