Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nach Baliye 10: फिर एक बार प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता साथ आ सकते हैं नजर, फैंस में उत्साह की लहर

Nach Baliye 10 नच बलिये 10 में कई कलाकार भाग लेने वाले है। इनमें प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता भी शामिल हो सकते है। अब इन दोनों को शो के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों की जोड़ी काफी फेमस है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 11 May 2023 01:26 PM (IST)
Hero Image
Nach Baliye 10 Ankit Gupta and Priyanka Chahar Choudhary

नई दिल्ली, जेएनएन। Nach Baliye 10: नच बलिये 10 में प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता भाग ले सकते हैं। दोनों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। नच बलिये 10 सेलिब्रिटी कपल डांस रियलिटी शो 2 वर्षों के बाद टीवी पर वापस आने के लिए तैयार है। खबरों के अनुसार यह शो अभी प्रोडक्शन के स्तर पर है और इस सीजन में 10 प्रतियोगी होंगे। पिछला सीजन काफी सफल था। इसमें कपल और एक्स-कपल ने भाग लिया था।

नच बलिये 9 प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीत लिया था

नच बलिये 9 शो को प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीत लिया था। इस शो को रवीना टंडन और अहमद खान ने जज किया था। वहीं, इसका निर्माण सलमान खान ने किया था। अब खबर आई है कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी नच बलिये 10 में भाग लेंगे। टेली चक्कर की खबर के अनुसार अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी को निर्माताओं ने शो के लिए अप्रोच किया है और दोनों से अभी इस विषय को लेकर चर्चा चल रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने बिग बॉस 16 में भाग लिया था

गौरतलब है कि प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने बिग बॉस 16 में भाग लिया था। अंकित शो से पहले बाहर हो गए। वहीं, प्रियंका चहर चौधरी टॉप 2 में जगह बनाने में सफल हुई थी। प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। दोनों ने कई शो में भी काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

नच बलिये 10 में अभिनव-रुबीना जैसे प्रतियोगी नजर आ सकते हैं

प्रियंका चहर चौधरी ने पिंकविला से शादी के बारे में बताते हुए कहा, "अभी हम शादी को लेकर कुछ नहीं सोच रहे हैं। हम अभी काम पर ध्यान रहे दे रहे हैं। मैं मेरे काम को लेकर व्यस्त हूं। हम अपने दिन को लेकर बात करते हैं। अभी हम ऐसे ही हैं।" नच बलिये 10 में अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल, हिना खान-रॉकी जयसवाल, दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पाडगावकर जैसे प्रतियोगी नजर आ सकते हैं। डांस रियलिटी शो को काफी पसंद किया जाता है। इसकी अपनी फैन फॉलोइंग है।

View this post on Instagram

A post shared by Play Dmf (@playdmfofficial)