Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Naruto Anime Series On Sony Yay! सोनी पर हिंदी में लौटी सुपरहिट जापानी एनिमे सीरीज, जानें- कब से देख पाएंगे?

Naruto Anime Series On Sony Yay and OTT एनिमे शोज जापान की मनोरंजन इंडस्ट्री की ओर से दुनियाभर के लिए एक तोहफा है। इन शोज के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। भारत में भी अब एनिमे शोज लोकप्रिय हो रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 10 Aug 2022 12:50 PM (IST)
Hero Image
Naruto Anime Series Back On Sony Yay. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। जापानी एनिमे शोज की दुनियाभर में काफी डिमांड है। भारत में भी एनिमे सीरीज के चाहने वालों की तादाद काफी है। नारुतो एक ऐसी ही एनिमे सीरीज है, जिसके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। अब यह सीरीज सोनी येय चैनल पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज हो रही है। इस सीरीज के जरिए चैनल बच्चों के साथ बड़ी उम्र के दर्शकों को भी टारगेट ऑडिएंस के रूप में देख रहा है।

नारुतो एक युवक के संघर्ष और लगन की कहानी है, जो धीरे-धीरे अपने गांव का ताकतवर लीडर बन जाता है। इस सीरीज को लेकर सोनी पिक्चर्स की बिजनेस हेड लीना लेले दत्ता ने कहा- भारत में एनिमे की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। नारुतो को विभिन्न भाषाओं में रिलीज करने का हमारा मकसद एनिमे लवर्स की डिमांड को पूरा करना है। नारुतो बच्चों के साथ किशोर दर्शकों को आकर्षित करेगी। 

चैनल पर यह शो 15 अगस्त रात आठ बजे से प्रसारित किया जाएगा और सोमवार से शुक्रवार तक आएगा। सोनी से पहले कार्टून नेटवर्क और एनिमेक्स पर यह सीरीज प्रसारित हो चुकी है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sony YAY! (@sonyyay)

नारुतो एनिमे शो, मसाशी किशिमोतो लिखित बेहद लोकप्रिय मनगा सीरीज पर आधारित है। इसके केंद्र में नारुतो उजुमाकी है, जो एक नौजवान निंजा है। वो होकेज गांव में रहती है और उसकी गांव में काफी इज्जत है। नारुतो अपने गांव का नेता बनने का सपना देखता है। मनगा सीरीज 1999 से 2014 के बीच वीकली मैगजीन शोनल जम्प में तक प्रकाशित हुई थी। यह दुनिया की बेस्ट सेलिंग मनगा सीरीज में शामिल है, जिसका दुनियाभर में 250 मिलियन कॉपी का सर्कुलेशन था।

इस सीरीज के कुल 220 एपिसोड्स हैं और यह नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है। इसके कुल 9 सीजंस आये हैं। हालांकि, यह अंग्रेजी सबटाइटल्स और अंग्रेजी डबिंग के साथ ही देखी जा सकती है। नेटफ्लिक्स पर एनिमे शोज की एक अलग केटेगरी भी है, जहां अलग-अलग जॉनर के एनिमे शोज देखे जा सकते हैं।