Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nia Sharma ने दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड में सिर्फ ब्रालेट पहन बालकनी में दिए ऐसे पोज, देखकर फैंस के छूटे पसीने

Nia Sharma अपने जलवों और अदाओं के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉटनेस का जादू सोशल मीडिया पर बिखेरती नजर आती हैं। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर अपने लुक से आग लगाई है।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 09 Dec 2022 02:56 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Nia Sharma Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Nia Sharma Bralette Video: मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा छोटे पर्दे की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। निया एक्टिंग से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने जलवे​ बिखेरती नजर आती हैं। 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी निया ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। ​वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन निया अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस की नींदे उड़ाती हैं। इसी बीच निया ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो को देखने से पहले आप भी अपना दिल जरूर थाम लें।

ब्रालेट पहने बालकनी में नजर आईं निया

निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो ब्रालेट पहनकर बालकनी में खड़ी और हॉट पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान निया ने पिंक कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का लूट पैंट कैरी किया है। वहीं उनके बाल ओपन है और निया अपने बालों को लहराते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान उनकी कातिल अदाएं फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका हैं वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

'झलक दिखला जा 10' में आ रही हैं नजर

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निया अपने लुक को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी उनका लुक कई बार चर्चा में आ चुका है। वहीं कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि निया शर्मा ने Jhalak Dikhhla Jaa 10 में अपने डांस से हर किसी को इंप्रेस किया। फैंस और जजेस उनके डांस की जमकर तारीफ करते नजर आए। इस शो में निया के अलावा रुबीना दिलैक, नीति टेलर, निशांत भट्ट, श्रीति झा और गुंजन सिन्हा जैसे कई कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया।