Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dalljiet Kaur के पति Nikhil Patel ने 'मिस्ट्री गर्ल' संग शेयर किया वीडियो, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगा था आरोप

Dalljiet Kaur ने पिछले साल केन्या बेस्ड बिजनेसमैन Nikhil Patel से शादी की थी। मगर शादी के चंद महीने बाद ही दोनों अलग हो गये। कुछ समय पहले दलजीत ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अब निखिल पटेल ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका मैग्नेटिक मोमेंट दिख रहा है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 29 Jun 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
निखिल पटेल ने शेयर किया मिस्ट्री गर्ल संग वीडियो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) छोटे पर्दे की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। कुलवधू अभिनेत्री सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 2023 में दूसरी शादी करने के बाद भी उन्हें प्यार नसीब नहीं हुआ और दूसरे पति से भी अलग हो गईं।

दलजीत कौर ने पहली शादी अभिनेता शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से 2009 में शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। मगर कपल का रिश्ता 6 साल में ही खत्म हो गया और 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया। पिछले साल अभिनेत्री ने प्यार को दूसरा मौका दिया और बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से शादी की और केन्या में बेटे के साथ शिफ्ट हो गईं।

चंद महीनों में टूटी दलजीत कौर की दूसरी शादी

निखिल पटेल भी पहले से तलाकशुदा और दो बेटियों के पिता हैं। शादी के बाद काम-धाम छोड़ दलजीत पति के साथ केन्या तो शिफ्ट हो गईं, लेकिन चंद महीनों में वह भारत लौट आईं। फिर उन्होंने शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं। तभी से उनके अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। महीनों तक चुप्पी साधने के बाद दलजीत कौर ने एक पोस्ट के जरिए पति निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- 'सच कैसे मिटाओगे...', Dalljiet Kaur ने एक्स हसबैंड Nikhil Patel को लिया आड़े हाथ, ससुराल से ऐसी फोटो की शेयर

किसके साथ दिखे निखिल पटेल

अब निखिल पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया है, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। निखिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि निखिल और मिस्ट्री गर्ल ने हाथ में मैग्नेटिक ब्रेसलेट पहना है जिसे वे एक-दूसरे से जोड़ते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में किंग प्रॉमिस गाना लगा हुआ है।

इस वीडियो में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिख रहा है। उसने व्हाइट-ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है। वहीं, निखिल का भी सिर्फ हाथ दिख रहा है। इस क्लिप को शेयर करते हुए निखिल ने कैप्शन में लिखा, "ऐसे और अधिक मैग्नेटिक पलों का इंतजार कर रहा हूं।"

निखिल पटेल ने खारिज किया था आरोप

मालूम हो कि दलजीत कौर ने जब निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, तब वह नाराज हुए थे और एक इंटरव्यू में इस बात को खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि दलजीत केन्या में नहीं रह पा रही थीं, इसलिए वह उन्हें छोड़कर चली गईं जिसके बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur शादी टूटने की खबरों के बीच पहुंचीं केन्या, निखिल पटेल ने घर से सामान बाहर करने का भेजा था नोटिस